फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pratap Cricket Academy won the cricket match

Karnal News: प्रताप क्रिकेट अकादमी ने जीता क्रिकेट मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Pratap Cricket Academy won the cricket match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट करनाल की ओर से अंडर 14 जिला अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सेक्टर नौ के सरकारी क्रिकेट मैदान में किया गया। जिसका दूसरा मैच प्रताप क्रिकेट अकादमी और ओपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें प्रताप क्रिकेट अकादमी ने मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में सात विकेट खोकर 240 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओपीएस क्रिकेट अकादमी 16.5 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रताप क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रयांश चौधरी ने 55 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गेंदबाज चिराग ने 2.5 ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट और अनिरुद्ध ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। चिराग को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

ओपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से आर्यन ने 28 गेंदों का सामना करने हुए 32 रन बनाए , लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और 159 रन से मैच हार गए। पूरी प्रतियोगिता के अंत में जिन खिलाड़ियों प्रदर्शन अच्छा होगा। उन्हें आगे जाकर जिला व राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। करनाल क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिले। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जिला व राज्य की टीम में खेलने का मौका मिलेगा और एसोसिएशन उस खिलाड़ी पूरा साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed