फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Praises of Bhole were sung through hymns

Karnal News: भजनों से किया भोले का गुणगान

Mon, 22 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 22 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Praises of Bhole were sung through hymns
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु अनु खट्टर ने भोले के भजनों से लोगों को भावविभोर कर दिया। सुशील मदान ने भी भजन प्रस्तुत किए। रविवार सुबह पंडित अनिल द्विवेदी एवं हरीश शास्त्री ने पूजा करवाई। संध्या काल में सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूर्व प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, सर्वेश डाटा, संजीव ढींगरा, उषा ढींगरा, संतोष डाटा, श्याम डांग, सरोज दुआ, सीमा बंसल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

नशे के खिलाफ किया जागरूक
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल से शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर गए और लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। विशेष रूप से मेरठ सड़क पर अभियान चलाया गया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा में नशा तस्करी को समाप्त करने के लिए जीतोड़ प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध गुप्त सूचना नंबर 1933 पर उपलब्ध कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा कम : माकपा
करनाल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला सचिव कामरेड जगपाल राणा ने बाढ़ प्रभावित किसानों को सरकारी राहत को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामान्य से 48 फीसदी बारिश अधिक हुई, सरकार के इंतजाम पूरे नहीं होने के कारण लोगों को जानमाल का नुकसान पहुंचा। इंतजाम पूरे होते तो किसनों का इतना नुकसान नहीं होता। सरकार को मुआवजा बढ़ाना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed