{"_id":"621d34c48df7930300349ee8","slug":"pradeep-of-jind-gave-a-beating-to-the-development-of-up-karnal-news-knl1004738142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के प्रदीप ने यूपी के विकास को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के प्रदीप ने यूपी के विकास को दी पटखनी
विज्ञापन
Pradeep of Jind gave a beating to the development of UP
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री रामलीला मैदान में पहलवान पवन मेहता की स्मृति में दंगल कराया गया। जिसमें जींद जिले के पहलवान प्रदीप ने यूपी के पहलवान विकास को पटखनी देकर एक लाख ग्यारह हजार रुपए की इनामी कुश्ती जीत ली। यह रोमांचक मुकाबला करीब 15 मिनट तक चला। जिसमें प्रदीप और विकास ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब दांवपेंच आजमाए। बाद में प्रदीप ने विकास को चित कर दिया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी ओम भारद्वाज ने पहलवान पवन मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 11वें कुश्ती दंगल का आयोजन राजेश पहलवान, रमेश संधू पहलवान और मलिक पहलवान की देखरेख में हुआ। बाबा लाड़ी ने तीन मिनट में पहलवान संजीव को धूल चटा खूब वाहवाही लूटी। बाबा लाड़ी का दर्शकों ने खूब सम्मान किया। दंगल में मेहता परिवार की ओर से पाला पहलवान को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी करता राम, नाथी राम, शमशेर सिंह, पप्पी पहलवान और जयभगवान उपस्थित रहे।
रोजाना आधा किलो बादाम खाते हैं प्रदीप
एक लाख ग्यारह हजार की राशि जीतने वाले जींद जिले के पहलवान प्रदीप दिनभर में आधा किलो बादाम, देसी घी का चूरमा, लगभग चार लीटर दूध पीते हैं। वहीं प्रदीप शुद्ध शाकाहारी हैं। प्रदीप पहलवान 2013-14 और 2017 में भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं।