फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power supply to 20 feeders remained suspended, with a four-hour long power cut.

Karnal News: 20 फीडरों की बिजली आपूर्ति रही बंद, चार घंटे का लंबा कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 20 feeders remained suspended, with a four-hour long power cut.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर में बिजली उपभोक्ताओं को शनिवार को चार घंटे लंबे कट का सामना करना पड़ा। मॉडल टाउन उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रही।

बिजली निगम के अनुसार यह कट पहले से निर्धारित था और रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते लिया गया। इस दौरान मॉडल टाउन क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खासकर गर्मी के चलते घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों को दिक्कत हुई। वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों पर भी इसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान सेक्टर 4, सेक्टर 5, जीटी रोड, डिस्पोजल, पालम, राजदरबार, मेरठ रोड, जेबीबी, आरएएस, ट्रांसपोर्ट नगर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति गुल रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे कट की जानकारी पहले से होने के बावजूद दिन के समय बिजली बंद रहने से कामकाज प्रभावित हुआ। कई लोगों ने मांग की कि ऐसे कार्य सुबह जल्दी या देर शाम किए जाएं, ताकि आमजन को कम परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि रखरखाव कार्य जरूरी है और इससे भविष्य में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed