फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Poultry farm operator cheated of Rs 10 lakh

Karnal News: पोल्ट्री फार्म संचालक से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm operator cheated of Rs 10 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। घरौंडा गांव के पोल्ट्री फार्म के मालिक के साथ मलबा खरीदने वाले दो आरोपियों ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायतकर्ता पवन सिंह ने बताया कि उनका पोल्ट्री फार्म 25 हजार बर्ड का है और साथ गोदाम है। 17 जनवरी को उसने गन्नौर निवासी सबदर व नावेद को 27 लाख रुपये का पोल्ट्री का मलबा बेचा था। आरोपियों ने उन्हें पांच लाख रुपये दिए थे। शेष रुपये मलबा उठाने के साथ-साथ देने थे। इसके बाद उसे अलग-अलग किस्तों में 12 लाख रुपये प्राप्त हुए। आरोपियों ने सारा मलबा उठा लिया और ईद वाले दिन तीन लाख रुपये देने का वादा किया था। आरोपी नावेद ने उसे गारंटी के तौर पर सात लाख रुपये का चेक दिया था। जोकि दो बार बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बचे हुए 10 लाख रुपये की राशि नहीं दी। घरौंडा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed