फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Posters with weeping faces of Haryana CM and Union Minister put up, controversial slogans written

Haryana: सीएम-केंद्रीय मंत्री के रोते हुए चेहरों वाले पोस्टर लगाए, लिखे विवादित नारे; अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 08:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 08:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला ने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आज कांग्रेस नेता सैलजा व सुरजेवाला की संदेश यात्रा निकाली जा रही है, इसी आड़ में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Posters with weeping faces of Haryana CM and Union Minister put up, controversial slogans written
मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करनाल शहर में लगे पोस्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला की कांग्रेस जनसंदेश यात्रा के दिन श्रीराम लीला मैदान के आसपास व शहर के विभिन्न स्थानों पर कुछ लोगों ने दीवारों पर विवादित पोस्टर लगाए हैं, जिसमें म्हारा हरियाणा नान स्टाॅप हरियाणा के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के रोते हुए फोटो छापे गए हैं। इसे भाजपा ने कांग्रेस की शरारत बताया है, हालांकि कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया है। इस मामले में सिविल लाइन थाने में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


इन पोस्टरों में भाजपा सरकार के खिलाफ आपराधिक मामलों, बेरोजगारी आदि कई तरह के आपत्तिजनक स्लोगन लिखे गए हैं। ऐसे पोस्टर एनडीआरआई गेट के पास, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के पिछली तरफ वाले गेट के पास, विधायक नीलोखेडी के आवास कुंजपुरा रोड मॉडल टाउन करनाल की कोठी की दीवार, सीएसएसआरआई कुंजपुरा रोड की दीवार, श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल मॉडल टाउन की दीवार, गन्ना प्रजनन संस्थान की दीवार, राजकीय सीसे स्कूल मॉडल टाउन की दीवार, शहीद तेजेंद्रा पार्क मॉडल टाउन, महिला आश्रम के पास खाली पड़े प्लाॅट, पुराना नगर निगम कार्यालय के पास व डीएवी स्कूल की दीवार आदि पर चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन


इधर, नगर निगम के आयुक्त नीरज कादियान के निर्देश पर निगम के सहायक अभियंता (विद्युत) अनूप कुमार की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है। जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कांग्रेस की शरारत हो सकती है : बठला
मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला ने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आज कांग्रेस नेता सैलजा व सुरजेवाला की संदेश यात्रा निकाली जा रही है, इसी आड़ में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं। भला किसी अन्य को ऐसे पोस्टर लगाने की आवश्यकता क्या है।


ऐसी विकृत मानसिकता कांग्रेस की नहीं : सुरजेवाला
कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इससे किनारा करते हुए कहा कि ऐसी विकृत मानसिकता कांग्रेसियों की नहीं है, न ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है। भाजपा ने खुद ही ऐसे पोस्टर लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की है। हरियाणा के लोगों को पोस्टर देखने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed