फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Post-mortem of the dead body of the young man, police engaged in investigation

युवक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem of the dead body of the young man, police engaged in investigation
घरौंडा। गांव कलहेड़ी में एक युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पंखे पर लटके मिलने के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव बल्हेड़ा निवासी अवनीश (20) गांव बरसत में मोबाइल फोन के दुकान करता था। शुक्रवार को अवनीश गांव कलहेड़ी में एक लड़की से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया था। उस समय परिवार के सभी सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे और लड़की घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने युवक को मकान में घुसता देख उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना लड़की के भाई को दी। लगभग आधे घंटे के बाद युवती का भाई घर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी गई। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अरुण, पड़ोसी मोनू, सोनू, जोगिंदर व अन्य तीन चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed