फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Possibility of increase in temperature

Karnal News: तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Possibility of increase in temperature
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अधिकतम तापमान स्थिर है लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जो गेहूं में नमी की मुख्य वजह बन रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब तापमान में वृद्धि की संभावना बन रही है। जिसके कारण इस सप्ताह मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो सकती है।
पिछले सालों में गर्मी जल्द शुरू हो जाने के कारण वैशाखी से पहले ही गेहूं की कटाई हो जाती थी लेकिन इस बार मौसम का चक्र बिल्कुल सही गति से चल रहा है। इसके बाद सर्दी देर तक पड़ी। खास बात तो ये है कि अप्रैल का एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन अधितम तापमान भी कभी सामान्य से ऊपर जाता है तो फिर वापस लौट जाता है। न्यूनतम तापमान तो लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा में रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान शनिवार को 13.7 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो तापमान का सामान्य से नीचे बने रहने से गेहूं का पकाव अपनी निर्धारित गति से हो रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अनुकूल तापमान बने रहने के कारण गेहूं का दाना मजबूत होगा और पैदावार बंपर हो सकती है। वैज्ञानिक ये भी बताते हैं कि अभी 12 अप्रैल तक मौसम खुश्क बना रह सकता है, हालांकि 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है।
विज्ञापन

इन दिनों अनाज मंडियों में इक्का दुक्का किसान ही गेहूं लेकर पहुंच रहा है, जिसमें नमी अधिक है, इसलिए एजेंसियां उसे खरीद नहीं पा रही है। आगे दो चार दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण नमी मानक के अनुरूप आ सकती है और मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed