{"_id":"662af60e5201aade7e043fb5","slug":"possibility-of-changing-weather-increased-concern-of-farmers-karnal-news-c-18-knl1008-376058-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मौसम बदलने की संभावना, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मौसम बदलने की संभावना, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
करनाल। मौसम बदलने की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अभी गेहूं कटाई का कार्य जारी है। किसान मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। जिलेभर की अनाज मंडियों में अब 80 प्रतिशत से अधिक गेहूं पहुंच चुका है। हालांकि आवक में गिरावट देखी जा रही है। वीरवार की आवक 18 हजार 730 मीट्रिक टन रही है। अब तक कुल आवक छह 98 हजार, 568 एमटी हुई है, जो पिछले साल की कुल आवक सात लाख 52 हजार 52 एमटी से 53 हजार 484 एमटी कम है। आढ़तियों का कहना है कि भले ही आवक कम है लेकिन पिछले साल के बराबर खरीद पहुंच सकती है, क्योंकि अभी खरीद के कई दिन शेष हैं। हालांकि पर्याप्त उठान नहीं हो पाने के कारण मंडियां भरी पड़ी हैं।हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से मंडियों में आवक कम होने लगी है। मंडियों में अचानक ही गिरावट आ गई है। चार दिन पहले तक तो लंबी लंबी लाइनें लगी है लेकिन अब सुबह तो कुछ देर लाइन में ट्रैक्टर ट्रालियां दिखती है, इसके बाद दिनभर धर्मकांटे सूना पड़ता दिखता है। अनाज मंडी में तीन कांटे हैं, इस बार दो कांटों पर तोल का कार्य हुआ। अब दिन भर रक रुक कर ट्रालियां आती रहती है। जिलेभर की अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक दो लाख क्विंटल प्रतिदिन से कम रह गई है। अब 80 प्रतिशत से अधिक गेहूं मंडियों में आ चुका है। उठान की प्रक्रिया धीमी है, जिसके कारण मंडियों में गेहूं खुले में पड़ा है। अब तक 67994 एमटी गेहूं का उठान हो सका है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 77 हजार 974 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 3 लाख 55 हजार 339 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 58 हजार 133 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 77 हजार 974 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 3 लाख 55 हजार 339 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 58 हजार 133 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन