फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal opened late, server was slow, students kept waiting

देर से खुला पोर्टल, सर्वर रहा धीमा, इंतजार करते रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Portal opened late, server was slow, students kept waiting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले के लिए 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाना था। लेकिन निर्धारित तिथि पर पोर्टल न खुलने से विद्यार्थी परेशान रहे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पोर्टल खुला लेकिन सर्वर धीमा होने की वजह से विद्यार्थी पोर्टल चलने का इंतजार करते नजर आए। दूसरी ओर प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले भी कॉलेजों में चल रहे हैं। जिसको लेकर बुधवार को शहर के एडेड कॉलेजाें में विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। विद्यार्थी कॉलेजों के फीस काउंटर पर लाइनों में लग कर फीस जमा करवाते नजर आए।
कॉलेज आई पूनम जांगड़ा, आर्यन, मोहित ने बताया कि मंगलवार पूरे दिन पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे पर निराशा ही हाथ लगी और अब भी पोर्टल धीमा चल रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोलना था। जिसके बाद कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग होनी थी। पर पोर्टल न खुलने से पूरे दिन विद्यार्थी इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

आओ और पाओ दाखिला...
डीएवी कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा सूची में रहे विद्यार्थियों को कॉलेज आओ और पाओ दाखिला के आधार पर फीस जमा करवा नियमानुसार दाखिला दिया जा रहा है। यह प्रक्रिया फिलहाल चलती रहेगी। इसके लिए काफी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंच रहे हैं। वहीं विभाग के निर्देशानुसार ओपन काउंसलिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची के बच्चों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जो फिलहाल जारी रहेगी। वहीं, विभाग के निर्देशानुसार ओपन काउंसलिंग भी करवाई जाएगी। जिसमें वंचित विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
- डॉ रामपाल सैनी, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed