फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal down, crisis escalates in markets, offline gatepasses manage arrangements

Karnal News: पोर्टल ठप, मंडियों में बढ़ा संकट, ऑफलाइन गेटपास से संभाली व्यवस्था

Thu, 16 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Portal down, crisis escalates in markets, offline gatepasses manage arrangements
उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद - फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में बुधवार को भी पोर्टल की तकनीकी खामियां किसानों और प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बनी रहीं। पोर्टल पर न तो आढ़ती का नाम दिखाई दिया और न ही किसानों की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी हो सकी। कर्मचारियों ने लंबे समय तक प्रयास किए लेकिन सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाया। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों ने ऑफलाइन व्यवस्था का सहारा लिया।
विज्ञापन

किसानों को हाथ से गेटपास काटकर दिए गए ताकि उनकी फसल की एंट्री और खरीद प्रक्रिया प्रभावित न हो। हालांकि बीच-बीच में पोर्टल चलता रहा लेकिन इसकी गति बेहद धीमी रही, जिससे काम सुचारू रूप से नहीं हो सका। पोर्टल की इस अव्यवस्था के कारण मंडियों में पहुंचे किसान सरकार की गेहूं खरीद नीतियों पर सवाल उठाते नजर आए। किसानों का कहना है कि जब तकनीकी व्यवस्था ही दुरुस्त नहीं है, तो उन्हें बार-बार परेशान क्यों किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मंडियों में गेहूं का उठान भी बेहद धीमी गति से हो रहा है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, जिले की मंडियों में अब तक 1,14,943.39 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि 89,666 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 20,812.4 मीट्रिक टन, हैफेड ने 52,064 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 16,790 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है लेकिन उठान की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अब तक केवल 21,911 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है, जो कुल खरीद का मात्र 24.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यासपुर मंडी में 14,711 मीट्रिक टन, छछरौली में 8,264 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 1,851 मीट्रिक टन, जगाधरी में 15,028 मीट्रिक टन और सरस्वतीनगर में 18,902 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसके अलावा रादौर, प्रतापनगर, सढौरा, रसूलपुर और अन्य मंडियों में भी भारी मात्रा में गेहूं पहुंच रहा है, जिससे प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया है। यदि जल्द ही पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया और उठान की गति नहीं बढ़ाई गई, तो स्थिति और विकट हो सकती है।
डीएफएससी नितिश सिंगला का कहना है कि मंडियों में गेहूं की आवक अब बढ़ रही है। ठेकेदार को भी बोल दिया है कि वह गेहूं का उठान मंडियों से तेजी से करें। जल्द ही इसका असर दिखाई देगा।

किसान बोले- परेशान कर दिया है
मंडी में गेहूं लेकर आए किसान राम सिंह, जयपाल और बलविंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल की खराबी के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में लगने के बावजूद उनका गेटपास नहीं कटा। कई बार बायोमीट्रिक फेल हो जाती है और बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। अगर पोर्टल सही से काम नहीं करता, तो सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था स्थायी रूप से लागू करनी चाहिए।

यमुनानगर की मंडियों में अब तक हुई गेहूं की खरीद व उठान
अनाज मंडी खरीद उठान
व्यासपुर 14711 3268
छछरौली 8264 695
गुमथला रावल 1851 417
जगाधरी 15028 4704
जठलाना 1023 255
खारवन 1245 264
प्रतापनगर 4438 1361
सरस्वतीनगर 18902 4252
रादौर 9127 3264
रणजीतपुर 3845 913
रसूलपुर 3374 493
साढौरा 7798 2032
यमुनानगर 60 00

उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद- फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।

उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद- फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।

उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने से गेहूं के बैग से अटी व्यासपुर की अनाज मंडी। संवाद- फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed