फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pollution hit: Development work worth Rs 300 crore stalled

प्रदूषण की मार : 300 करोड़ के विकास कार्य ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Pollution hit: Development work worth Rs 300 crore stalled
- वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर हाईवे से लेकर घर तक सभी निर्माण कार्यों पर रोक
विज्ञापन

- शहर में फिर भी कई स्थानों पर जलता दिखा कचरा, तीन खेतों में जली पराली

देव शर्मा
करनाल। दिल्ली में प्रदूषण बेहद नुकसानदेह स्तर पर पहुंचने के बाद लागू ग्रैप-4 की सिफारिशों के चलते करनाल शहर में करीब 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य ठप हो गए हैं। सोमवार को ही आदेशों को प्रभावी किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे से लेकर गृह निर्माण तक सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से निगम व स्थानीय निकायों से कहा गया कि वह तत्काल इसका पालन सुनिश्चित करें, यदि कोई उल्लंघन करता मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करनाल के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ग्रैप-4 के नियमों को लागू कर दिया गया है। करनाल भी एनसीआर में है, इसलिए करनाल में भी ये नियम लागू रहेंगे। दिल्ली में बीएस 4, डीजल चालित वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। आवश्यक सेवाओं वाले गैस चालित या बीएस-6 के वाहन ही जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का निर्माण, चाहे वह स्थानीय सड़कें हों या फिर हाईवे, सरकारी भवन हो या फिर कोई अपना एक मरले का घर बना रहा हो, सभी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


कूड़ा जलाने पर भी रोक
शहर हो या गांव, घर हो या बाजार, कहीं भी कोई थोड़ा भी कचरा नहीं जलाएगा। पराली जलाने और लकड़ी, कोयला जलाने पर तो पहले से ही रोक है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि सफाई करने के बाद कूड़ा एकत्र करके उसमें आग लगा दी जाती है, ये भी पूर्णत: प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जो भवन निर्माण सामग्री जहां पड़ी है, उसे ढका जाएगा। सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि धूल न उड़े। कोई भी भवन निर्माण सामग्री बिना ढके कहीं नहीं रहेगी। हालांकि सोमवार को कई स्थानों पर कूड़ा जलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी-निगम की ये परियोजनाएं प्रभावित
मिक्स्ड यूज डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट : स्मार्ट सिटी की ये परियोजना 106 करोड़ रुपये से तैयार हो रही है। शांति कॉलोनी में बाल कल्याण विभाग, महिला कल्याण सहित इसमें कई सरकारी कार्यालयों के कार्यालय बन रहे हैं। पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बन रहा है। अभी इसका निर्माण कार्य चल रहा है, जिस पर कार्य रुक गया है।
रि-डेवलेपमेंट ऑफ कर्ण स्टेडियम
स्मार्ट सिटी की इस परियोजना के फेज-1 व फेज-2 पर कार्य चल रहा है। 34 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना में खेल की विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसका कार्य भी ठहरने की आशंका है।
इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
स्मार्ट सिटी की ये परियोजना 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है। सेक्टर 32 में इंडोर स्पोर्ट्स सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बहुमौसम स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट आदि बनाए जा रहे हैं। इसका कार्य भी फिलहाल ठहर गया है।
कैलाश हॉकी स्टेडियम
वार्ड संख्या-1 में स्मार्ट सिटी की ये परियोजना करीब 14 करोड़ रुपये की है। इसमें हॉकी के खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कई छोटी परियोजनाएं भी शामिल हैं।
शहर में 95 सड़कों का हो रहा निर्माण
नगर निगम की ओर से इन दिनों शहर की 95 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ये वह सड़कें हैं जो कॉलोनियों की मुख्य सड़कें हैं, या फिर वह सड़कें हैं जो कॉलोनियों को जोड़ती हैं। कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि इनकी औसत लागत करीब 10 करोड़ रुपये है, हालांकि इसके अलावा गलियों का भी निर्माण कराया जा रहा है। अब निर्माण कार्य ठहर गए हैं। बढ़ते प्रदूषण के बावजूद किसान पराली जलाना बंद नहीं कर रहे हैं। सोमवार को असंध ब्लाॅक क्षेत्र में चार एक्टिव फायर लोकेशन मिली हैं। जिनका सत्यापन के बाद जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक जिले में कुल 100 एक्टिव फायर लोकेशन मिली है, जिसमें 75 किसानों के खिलाफ दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

रोज लगाते हैं कूड़े में आग : आनंद
आरडब्ल्यूए सेक्टर-32 के सचिव आनंद गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-32 के पास खुला क्षेत्र है, जहां शहर के कई लोग अपने वाहनों से कूड़ा डलवाते हैं, इसके बाद वहां कोई न कोई उसमें आग भी लगा देता है। रोजाना यहां कूड़े में आग धधकती रहती है, जिसके धुंए से सेक्टर-32 कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed