{"_id":"5d34d5d78ebc3e6ccd346af0","slug":"political-karnal-news-knl8712170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर ने बरसाए फूल तो हवा के दबाव से ढहा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर ने बरसाए फूल तो हवा के दबाव से ढहा मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की रविवार को सेक्टर-12 के हुडा मैदान में हुई महारैली में उस समय खलबली मच गई जब हेलीकाप्टर से फूल बरसाते समय हवा के दबाव से शामियाना ढह गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी मंचासीन नेताओं को संभालने के लिए दौड़े। हालांकि, गनीमत रही कि किसी अतिथि को चोट तो नहीं आई, लेकिन उनके चेहरे पर एक बार घबराहट से पसीना तो आ गया। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा को बतौर मुख्य अतिथि जनसभा में आना था। करीब सवा 12 बजे रैली स्थल पर शेर सिंह राणा ने जनसभा पर हेलीकाप्टर से आसमान से फूल बरसाए गए। हेलीकाप्टर ने कई चक्कर लगाए। जैसे ही हेलीकाप्टर ने रुककर मंच पर फूल बरसाना शुरू किया तो हेलीकाप्टर और ज्यादा नीचे आ गया। इससे हवा का दबाव बन गया और मंच ढह गया। इस घटना के बाद रैली के संचालन में काफी देर के लिए खलल पड़ गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय मंच पर कई अतिथि बैठे थे और वक्ता भाषण दे रहे थे। इसके बाद हेलीकाप्टर को वापस नेवल हवाई पट्टी पर उतारा गया और वहां से शेर सिंह राणा कार से सभा स्थल तक पहुंचे।
इस बारे में नेवल हवाई पट्टी के कैप्टन सुनील गिल का कहना है कि हेलीकाप्टर को फूल बरसाते समय कितना नीचे ले जाना है यह पायलट और मौका स्थल के ऊपर निर्भर करता है। आसपास बड़ी बिल्डिंग, बिजली की तार समेत कोई टॉवर आदि न हो तो हेलीकाप्टर नीचे भी आ सकता है। वैसे 650 फुट का नियम है। यह हेलीकाप्टर दिल्ली से हायर किया गया था।