फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   polish

कैदी फरार, लूट के मामले अभी तक अंट्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
polish
सीएम सिटी मेें अपराधी पुलिस पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। एक साल के दौरान की दस बड़ी वारदातों को पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई है। आलम यह है कि अपराधी हत्या, लूट, चोरी के अलावा अन्य वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं पुलिस है कि जांच तक ही सिमट कर रह गई है। इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी, सीआईए और साइबर सैल की टीमों का भी गठन किया हुआ है, लेकिन फिर भी पुलिस इन मामलों को सुलझा नहीं पा रही है। इतना ही नहीं अधिकतर मामलों में पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी हैं। इसके बाद भी पुलिस का बदमाशों तक नहीं पहुंच पाना बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। ऐसे में पुलिस तंत्र की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पुलिस इन मामलों को ट्रेस क्यों नहीं कर पा रही है? दूसरी तरफ पुलिस की असफलता से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर लूट और आग लगाने की वारदातों ने पुलिस के पसीने छुड़ा रखे हैं। तमाम कोशिशें करने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

..................................
साइबर सैल के साथ तीन सीआईए की टीम हैं
जिले में घटने वाली बड़ी वारदातों के लिए पुलिस के पास दो साइबर सैल हैं और तीन सीआईए टीमें बनाई हुई है। यदि फिर भी मामला ट्रेस न हो तो एसपी द्वारा एसआईटी टीम बनाई जाती है। इन दस मामलों में ये सभी टीमें जांच कर रही है। लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

1. 17 जनवरी को जीटी रोड पर की थी विकास की हत्या
बदमाश कृष्ण दादुपुर, जबरा ने मिलकर 17 जनवरी को दादुपुर खुर्द निवासी विकास की जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने जबरा का तो एनकाउंटर कर दिया लेकिन मुख्य आरोपी कृष्ण दादुपुर अभी तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.
एक मार्च को घरौंडा में तोता राम पकोड़े की दुकान के संचालक को मारी थी गोली
घरौंडा रेलवे रोड स्थित तोता राम पकोड़े की दुकान के मालिक प्रिंस पर एक मार्च की रात को तीन बदमाशों ने सरेआम उसकी टांग में गोली मार दी थी और उसे थप्पड़ भी मारे थे। इस मामले में भी अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
3.
27 फरवरी को जुंडला में लूट ले गए एटीएम, पुलिस के हाथ खाली।
जुंडला में 27 फरवरी की रात को बदमाश आराम से रात को एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटकर ले गए। इतना ही नहीं इस एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड भी था। उस पर उन बदमाशों ने पिस्तौल तान रखी थी। लेकिन अभी तक पुलिस उन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
4.
28 मई को पुलिस कर्मियों को गोली मारकर कैदी को छुड़वा ले गए थे बदमाश।
28 मई को इंद्री रोड स्थित सात साल की सजा काट रहे सुनील उर्फ खीरा को उसके दोस्त दो पुलिस कर्मियों की टांगों में गोली मारकर छुड़वाकर ले गए थे। इस दौरान नए बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे और बस स्टैंड के बाद कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ। यदि सीसीटीवी कैमरा लगा होता या वे कैमरे ठीक होते तो ये बदमाश आज पुलिस की गिरफ्त में होते।
5.
14 जून की रात को मॉडल टाउन पीजी में युवक की हत्या
जींद के गांव मुआना के रहने वाले साहिल की 14 जून की रात को मॉडल टाउन पीजी में उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों को पकड़वाने के लिए रिटायर्ड फौजी पिता किस्मत सिंह कई बार एसपी से गुहार लगा चुका है। इस मामले में एसआईटी भी बनी हुई है। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया।
6.
29 जून को असंध में खल फैक्टरी मालिक को गोली मारकर लूट थे 60 हजार रुपये
असंध में सालवन रोड पर रात के समय 29 जून को घर आ रहे मां मनसा देवी पशु आहर खल फैक्टरी के मालिक लव गोयल और मधुसुदन को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और लव गोयल को गोली मारकर उससे 60 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।
........................
7.
एक जुलाई को बैंक में हुई थी चोरी
एक जुलाई को चोर कैथल रोड चिड़ाव मोड़ स्थित दी करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा चिड़ाव में घुसकर तिजोरी काट ली थी। चोरों ने 11 लाख 32 हजार 806 रुपये 50 पैसे चोरी कर ले थे। हालांकि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन चोर उसकी डीवीआर साथ ले गए। यदि बैंक के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो चोर भी आज पुलिस की गिरफ्त में होते।
8.
22 जुलाई को पेट्रोल पंप में लगाई थी आग।
22 जुलाई तड़के 12.55 बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने कैथल रोड शिव कॉलोनी स्थिति सरस्वती पेट्रोल पंप को उड़ाने के लिए पेट्रोल पंप की मशीन में आग लगा दी थी। पुलिस अभी तक इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो चुकी है।
9.
27 जुलाई को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे पेट्रोल पंप से 22 हजार
27 जुलाई की रात को नमस्ते चौक स्थित सक्षम पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने सेल्समैन से पहले तो पिस्तौल दिखाकर 22 हजार रुपयों से भरा बैग छीना और फिर जाते समय एक ड्राइवर को गोली मार दी थी।
10.
28 जुलाई को घरौंडा में हुई लूट
28 जुलाई रविवार शाम करीब सात बजे घरौंडा में पूर्व विधायक रेखा राणा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर पर पिस्तौल तानकर बाइक सवार दो बदमाश 70 हजार रुपये लूटकर ले गये थे। हालांकि पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने बाइक पर सवार होकर बदमाशों का भी पीछा किया लेकिन बदमाश पानीपत की और दौड़ गए।

पहले के मुकाबले अपराधों में कमी आई है। जहां तक लूट के मामलों की बात है तो पुलिस ऐसे कई गिरोहों को काबू किया है। इनमें सेक्टर-9 में हुई डकैती की पूरी रिकवरी हुई है। जहां तक पेट्रोल पंपों पर लूट की बात है तो इसको लेकर अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को काबू किया जाएगा। बदमाशों को काबू करने में सीसीटीवी कैमरे काफी अहम होते हैं, लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। पब्लिक से भी मदद की अपील की जा रही है, ताकि बदमाशों को जल्द सलाखों के पीछे डाला जा सके। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed