फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Policeman's condition critical due to car collision

Karnal News: कार की टक्कर से पुलिस कर्मी की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Policeman's condition critical due to car collision
- कार में सवार महिला भी घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पुलिस लाइन के पास रात डेढ़ बजे एक कार चालक ने गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे ईआरवी चालक मुकेश कुमार बेहोश हो गया। वहीं टक्कर मारने वाली कार में बैठी महिला व चालक भी घायल हो गए। ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पवन कुमार ने बताया कि वह रामनगर थाने में बतौर एसडीओ ड्यूटी पर तैनात था। 23 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे वह और ईआरवी चालक मुकेश कुमार पुलिस लाइन के सामने से यूटर्न लेकर अपनी दिशा में आ रहे थे। उसी दौरान एक कार चालक चिड़ाव मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार आया और ईआरवी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईआरवी गाड़ी सड़के के साथ बने बिल्डिंग के गेट पर जा टकराई। जिससे ईआरवी चालक को काफी चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। उसने चालक को बेहोश देखकर कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर एक अन्य ईआरवी को बुलाया। जहां दूसरी ईआरवी ने उसे व ईआरवी चालक मुकेश व कार चालक व उसमें बैठी घायल महिला को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर ईआरवी चालक मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed