फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police will go to Uttarakhand in search of the murderers.

Karnal News: हत्यारोपियों की तलाश में उत्तराखंड जाएगी पुलिस

Fri, 10 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police will go to Uttarakhand in search of the murderers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में बस स्टैंड के पीछे रहने वाले राजमिस्त्री शेर सिंह (35) को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के मामले में वांछित तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अब उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड भी जाएगी। क्योंकि जिन तीन आरोपियों का मामले में नाम सामने आया है, उसमें से एक हरिद्वार का रहने वाला बताया जा रहा है। इधर, दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी फरीदाबाद निवासी सन्नी को वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसकी निशानदेही और इनपुट के आधार पर पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

रिमांड के दौरान आरोपी ने दो नामों का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वारदात में उसके साथ राहड़ा निवासी जतिन और हरिद्वार का रहने वाला राहुल भी शामिल था। जबकि मामले में चौथा आरोपी अज्ञात है। बुधवार को सन्नी की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश में करनाल के साथ लगते जिलों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। इससे पहले आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को करनाल शहर के अलावा आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कई गांवों में छापा भी मारा था। सिविल लाइन थाना के प्रभारी रामलाल का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिमांड में आरोपी ने कुछ इनपुट दिए हैं, इसी अवधि में अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी। मामले में कुल चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




यह था मामला

रविवार की रात को बस स्टैंड के पीछे टैक्सी स्टैंड के पास बनी बस्ती में ही चार आरोपियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल छीनने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने फरीदाबाद निवासी सन्नी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। मृतक शेर सिंह और आरोपी सन्नी के बीच दो हफ्ते पहले फोन छीनने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार की रात को दोबारा मुलाकात हुई तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी चाकू से वार करने के बाद मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed