फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police to question all parties in Rs 46.04 crore paddy scam

Karnal News: 46.04 करोड़ के धान घोटाले में पुलिस सभी पक्षों से करेगी पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police to question all parties in Rs 46.04 crore paddy scam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। धान का सीजन खत्म होने के बाद असंध, कुंजपुरा और जुंडला की मंडी से सामने आए फर्जीवाड़े में पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ करेगी। आढ़ती, ट्रांसपोर्टर के अलावा मंडी के कर्मचारी और विभागीय टीमों से भी पूछताछ की जाएगी। ताकि गड़बड़ी की शिकायत में पुलिस किसी निष्कर्ष तक पहुंचे। क्योंकि 46.04 करोड़ रुपये के धान की कागजों में बिक्री दिखाकर गबन की जो शिकायत प्रशासन को मिली है। इसमें ट्रांसपोर्टर और आढ़ती के अलावा विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
गेटपास कटवाने से लेकर खरीद और मिलों में रखे स्टॉक की जांच तक की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होती है। इससे पहले अन्य मंडियों से सामने आ चुके 22.57 करोड़ रुपये के धान गबन में आढ़ती और ट्रांसपोर्टर की संलिप्तता सामने आ चुकी है। इसलिए पुलिस इस शिकायत में भी इनकी भूमिका जांच रही है।
विज्ञापन


शिकायत में दावा है कि दोनों मंडियों के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक और कुंजपुरा के हैफेड प्रबंधक ने मंडी में 743 और जुंडला में 594 फर्जी गेटपास काटकर फर्जीवाड़ा किया। असंध और कुंजपुरा की मंडियों में 150 गाड़ियों के कटे इन फर्जी गेटपास ने 47 राइस मिलों में 561401 बैग धान पहुंचाया। जबकि दावा है कि हकीकत में ये गाड़ियां कहीं गई ही नहीं। क्योंकि ई-खरीद पोर्टल पर इन गाड़ियों के जीपीएस लोकेशन और तय की गई दूरी शून्य दर्ज की गई है। ऐसी ही स्थिति जुंडला की मंडी में 594 फर्जी गेटपास में होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे डीएसपी असंध गौरखपाल राणा और इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए मामले से जुड़े सभी पक्षों से बात की जाएगी। उन्हें नोटिस देकर बुलाएंगे और पूछताछ की जाएगी। आढ़ती और ट्रांसपोर्टर से ही पूछताछ की जा रही है। विभागीय एजेंसियों से भी पूछताछ होगी। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत पहुंचते ही डीसी के निर्देश पर एडीसी और दोनों एजेंसियों के जिला अधिकारियों व एसपी के निर्देश पर असंध और इंद्री के डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है।




जांच हो तो सामने आएगा बड़ा घोटाला : विकास

तीनों मंडी में फर्जीवाड़े की शिकायत खराजपुर गांव निवासी विकास शर्मा ने की है। उनका आरोप है कि अक्तूबर और नवंबर माह में धान खरीद के दौरान दोनों मंडियों में विभागों के निरीक्षकों व अन्य अधिकारियों ने मिलीभगत करके कई गाड़ियों के फर्जी गेटपास तैयार किए। इसकी उच्च स्तरीय जांच होगी तो बड़ा घोटाला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed