फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police teams of five states, including NIA and IB search network of four terrorists arrested in Karnal

करनाल: एनआईए, आईबी के साथ पांच राज्यों की पुलिस खंगाल रही गिरफ्तार आतंकियों का नेटवर्क

Sat, 07 May 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 May 2022 10:58 AM IST
सार

गुरुवार को गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी पाकिस्तान में रह रहे बब्बर खालसा के प्रमुख हरविंदर सिंह रिंदा के एक माड्यूल से जुड़े हैं। इनके पास से पुलिस ने साढ़े सात किलो आईईडी, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्टल, मैगजीन, 31 कारतूस, छह मोबाइल फोन और 1.30 लाख रुपये बरामद किए थे।

विज्ञापन
Police teams of five states, including NIA and IB search network of four terrorists arrested in Karnal
करनाल में पकड़े गए आतंकी। - फोटो : फाइल

विस्तार

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह विस्फोटक और पाकिस्तानी पिस्टल के साथ धरे गए चारों आतंकियों का नेटवर्क खंगालने में अब एनआईए, आईबी सहित पांच राज्यों की पुलिस टीमें जुट गई हैं। इससे पहले बीते रोज धरे गए आतंकियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को करनाल सीआईए-वन की टीम मुख्य आरोपी गुरप्रीत को लेकर पंजाब के चमकौर साहिब पहुंची थी, जहां जांच पड़ताल के बाद पंजाब और हरियाणा के कई अन्य स्थानों का भी मौका मुआयना किया जाएगा।

विज्ञापन


धरे गए आतंकियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया था कि वे फिरोजपुर से विस्फोटक लेकर दिल्ली के रास्ते तेलंगाना जा रहे थे। चारों आतंकी पाकिस्तान में रह रहे बब्बर खालसा के प्रमुख हरविंदर सिंह रिंदा के एक माड्यूल से जुड़े हैं। इनके पास से पुलिस ने साढ़े सात किलो आईईडी, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्टल, मैगजीन, 31 कारतूस, छह मोबाइल फोन और 1.30 लाख रुपये बरामद किए थे। मामले में चारों आतंकियों से पूछताछ में अब एनआईए और आईबी जैसी बड़ी एजेंसियां भी जुट गई हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पंजाब राज्य की पुलिस भी आतंकियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन


यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आतंकियों के मंसूबे क्या थे। आखिर ये विस्फोटक कहां और किसे डिलीवर करने थे तथा देश के किस हिस्से को दहलाने की साजिश रची गई थी। इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढने के लिए आतंकियों को 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इसके तहत करनाल सीआईए-वन की टीम शुक्रवार को मुख्य आतंकी गुरप्रीत को पंजाब के चमकौर साहिब लेकर गई। विदित हो कि करनाल पुलिस ने जिन चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव विंजो निवासी मुख्य आतंकी गुरप्रीत, उसका भाई अमनदीप, पंजाब के फिरोजपुर के गांव मक्खू निवासी परमिंदर सिंह और पंजाब के लुधियाना निवासी भूपिंदर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तरनतारन में भी की थी विस्फोटक की सप्लाई 

पूछताछ में यह सामने आया है कि धरे गए आतंकियों ने पहले भी कई बार विस्फोटकों की सप्लाई की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आतंकियों ने बताया है कि अक्तूबर 2021 में अमृतसर के तरनतारन में भी विस्फोटक सामग्री सप्लाई की गई थी, वहीं पहले भी वे महाराष्ट्र के नांदेड़ में विस्फोटक सामग्री पहुंचा चुके हैं। इन विस्फोटक सामग्री में हैंड ग्रेनेड भी शामिल हैं।  

अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड में भी शामिल थे आतंकी

पुलिस के अनुसार मार्च में नेशनल हाईवे चंडीगढ़ अंबाला के नजदीक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय के पास मिले तीन हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, आईईडी व टाइमर रखने में भी गुरप्रीत, अमनदीप और आकाशदीप का हाथ था। ये विस्फोटक सामग्री हरियाणा और पंजाब के बार्डर से बरामद हुए थे। 

पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने भी पकड़े दो आतंकी

करनाल में चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के फिरोजपुर पुलिस ने भी दो आतंकियों को पकड़ा है। ये दोनों करनाल में पकड़े गए चारों आतंकियों के ही साथी बताए जा रहे हैं। इसमें एक आकाशदीप और दूसरा जशनदीप है। इनके खिलाफ फिरोजपुर में ही मामला दर्ज है और पुलिस ने इन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब करनाल पुलिस इन आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी, क्योंकि करनाल में पकड़े गए आतंकियों के अनुसार आकाशदीप के खेत से ही उन्हें ड्रोन के माध्यम से विस्फोटक सामग्री प्राप्त हुई थी। वहीं आकाशदीप और जशनदीप दोनों पकड़े गए आतंकी गुरप्रीत के साथ विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने में पहले शामिल रह चुके हैं। 


 

पकड़े गए आतंकियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आतंकी गुरप्रीत को पंजाब के चमकौर साहिब सहित अन्य जगहों पर लेकर सीआईए-वन की टीम गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आतंकियों ने कहीं अन्य जगहों पर विस्फोटक सामग्री तो नहीं छिपाई हुई है, जिसे यह सप्लाई नहीं कर पाए हों।  - गंगाराम पुनिया, एसपी करनाल।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed