फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police take action during the lockdown

बेवजह सड़कों पर निकले तो पुलिस ने की डंडा परेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
police take action during the lockdown
लॉकडाउन के बावजूद ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो बिना वजह घरों से निकल कर सड़कों पर आ रहे हैं। हालांकि, जिलेभर में नाकों पर अलर्ट पुलिस ऐसे लोगों की जमकर खिंचाई कर रही है। लोगों की लापरवाही को देखते हुए पुलिस को भी सख्ती दिखानी पड़ी। आंकड़ों के अनुसार दिनभर में 68 वाहनों के चालान किए, 49 वाहन इम्पाउंड किए और अलग-अलग स्थानों पर खुली छह दुकानों के संचालकों के खिलाफ आदेशों की उल्लंघन करने पर केस दर्ज किए।
विज्ञापन

बेवजह शोर करने वाले दो गिरफ्तार
हेडकांस्टेबल संदीप ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि झंझाडी गांव में मैन सड़क पर काफी लोग बेवजह इकट्ठे होकर शोर मचा रहे हैं। जैसे ही पुलिस पहुंची वे भाग निकले। इसमें से दो काबू किए गए। पुलिस को दोनों ने अपना नाम जसबीर सिंह व बलबीर सिंह बताया। दोनों ने कोरोना वायरस के दौरान हरियाणा लोक डाउन के समय बिना वजह नियमों की उल्लंघना करके अपराध भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 का अपराध किया है।
विज्ञापन

सड़क पर निकले, नहीं बता सके कारण, काबू
एचसी रणधीर सिह ने बताया कि इंद्री रोड नजदीक नया बस अड्डा करनाल के सामने पुलिस ने इंद्री की तरफ से आई बाइक चालक व एक गाड़ी को रुकवाकर सड़क पर आने का कारण पूछा। कोई घूमने का ठोस कारण नहीं दे सका। चालक व उसके साथी को गाड़ी के कागजात दिखाने के लिये कहा तो एकदम तैश में आ गया। आरोपी ने अपना नाम चालक गांव ढाकवाला गुजरान राजेश उर्फ राकेश व दूसरा गांव घोगड़ीपुर निवासी रवि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान खोलने पर इनके खिलाफ किये केस
एएसआई भारत भूषण ने बताया कि जब उन्हें गली नंबर 2/9 शिव कालोनी करनाल सिमरन जरनल स्टोर खुली मिली तो दुकान के अंदर चूड़िया रखी थी। दुकानदार कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, गली नंबर 9 शिव कालोनी करनाल में पूजा जनरल स्टोर को खोल दुकानदार के बाहर बैठा था। उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तीसरे मामले में दुर्गा कालोनी मंदिर वाली गली में एक हलवाई की दुकान खुली मिली। दुकानदार सुभाष पर केस दर्ज किया गया। फुसगढ़ रोड पर अरोड़ा करियाना की दुकान पर काफी लोग इकट्ठे मिले। दुकान मालिक रमेश कुमार पर केस दर्ज किया गया। राजीव पुरम गली नंबर 1 के सामने सांईं जूस कार्नर की दुकान खुली मिली। दुकानदार विकास नगर निवासी लालजी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दुर्गा कालोनी गली नंबर 8 के सामने सब्जी की दुकान खोलने वाले राजपाल को आदेश नहीं दिखा सका। जो आदेशों की अवहेलना करता पाया गया।

पुलिस लगातार जनता को समझा रही है कि वे घरों के अंदर बैठकर अपना ध्यान रखें। वावजूद इसके कई लोग बेवजह मान नहीं रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनाएगी। जिलेभर के लोगों से मेरा निवेदन है कि लोग अपने घरों पर रहें और जो भी राशन आदि की जरूरत है उसमें प्रशासन की मदद लें। -सुरेेंद्र सिंह भौरिया, एसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed