{"_id":"669db84c183c56cc980a859b","slug":"police-stopped-the-primary-teachers-from-across-the-state-who-were-going-to-surround-the-cms-residence-by-placing-barricades-karnal-news-c-18-knl1008-435342-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम आवास घेरने जा रहे प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम आवास घेरने जा रहे प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
विज्ञापन
- बैरिकेड हटाने पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की, डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन, सीएम से वार्ता कराने के आश्वासन पर हुए शांत
- तबादले और पदोन्नति सहित कई मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तबादले और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में सीएम आवास घेरने जा रहे प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों को पुलिस ने सीएम आवास के नजदीक बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास भी किया जिससे पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। वहीं इससे पहले रास्ते में बसें खड़ी करके नाकाबंदी की गई थी, उसे भी शिक्षकों ने भेद दिया। करीब डेढ़ घंटे प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीएम के ओएसडी संजय बठला को मांगों का ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के बैनर तले प्रदेश भर के प्राथमिक शिक्षक रविवार को करनाल में एकत्रित हुए। सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में उन्होंने रैली की। यहीं से प्रधान तरुण सुहाग और संरक्षक जगजीत सिंह के नेतृत्व में उन्होंने जुलूस के रूप में सीएम आवास की ओर कूच किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब प्रदर्शन कारी आगे बढ़े तो महात्मा गांधी चौक के पास बसें खड़ी करके नाकाबंदी करते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम रही और प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वे प्रेमनगर पहुंचे तो पुलिस ने सीएम आवास से कुछ दूर पहले बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी या मुलाकात नहीं कराई गई तो वे दोबारा घेराव करने पहुंचेंगे।
प्रदर्शनकारियों के सीएम आवास के नजदीक पहुंचने की सूचना मिलते ही ओएसडी संजय बठला उनसे मिलने वहीं पहुंचे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी तेज कर दी। इससे ओएसडी नाराज हो गए और बिना ज्ञापन लिए लौट गए। इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने रोक लिया। बाद में ओएसडी से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा।
ये हैं मुख्य मांगें
- प्राथमिक शिक्षकों के आठ साल से सामान्य तबादले नहीं हुए, इसे शुरू किया जाए।
- अंतरजिला तबादले शुरू करके कैप्ट पदों को खोला जाए।
- योग्य प्राथमिक शिक्षकों के टीजीटी के सभी विषयों की प्रमोशन हो।
- प्राथमिक शिक्षकों की एसीपी और मुख्य शिक्षक प्रमोशन में 50 प्रतिशत की शर्त हटे। पुरानी पेंशन लागू की जाए।
- प्राथमिक विद्यालय में दाखिले आरटीई नियम पर हों।