फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police still empty handed after 5 days in extortion case of Rs 5 crore

Karnal News: पांच करोड़ की रंगदारी में 5 दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 06 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 06 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police still empty handed after 5 days in extortion case of Rs 5 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शिव काॅलोनी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरजीत सिंह को विदेशी नंबर से कॉल करके पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान भी नहीं लिए हैं। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी।


हरजीत सिंह के पास 29 अक्तूबर को एक अज्ञात विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। उन्होंने यह काॅल नहीं उठाई थी। 30 अक्तूबर की रात को करीब साढ़े नौ बजे फिर से उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने इस बार कॉल उठा ली। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर उसे पांच करोड़ रुपये की राशि नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। रामनगर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि अभी पूछताछ नहीं हो पाई है। बुधवार को पूछताछ की जाएगी, इसके बाद जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed