फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police station siege over desecration of the form of Guru Granth Sahib

Karnal News: गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी पर थाने का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Police station siege over desecration of the form of Guru Granth Sahib
- घर में रखे गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फटे और मोड़कर रखने का आरोप, केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी का मामला सामने आने पर लोग भड़क गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मधुबन थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की। लोगों ने एलान किया कि जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होती वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद वह शांत हुए। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिख समाज के नेता प्रीतपाल सिंह पन्नू, जगदीप ओलख, बाबा मीर सिंह आदि ने पुलिस प्रशासन को बताया कि नगला मेघा गांव में रहने वाली माई फूला और उसके परिवार ने एक स्थान पर कमरा बनाकर पिछले कई साल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया है। परिवार में धार्मिक समागम के दौरान ग्रंथी रणजीत सिंह ने देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फटे हैं। कई पन्नों को मोड़ा हुआ है। ग्रंथी सिंहों ने कहा कि यह गुरु साहिब की बेअदबी है।
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब को करनाल गुरुद्वारा ले जाने दिया जाए, क्योंकि परिवार से सेवा संभाल नहीं हो पा रही है। उसके बाद परिवार ने कहा कि 18 सितंबर को सुखमनी साहिब का पाठ करा अपनी भूलों की संगत में माफी मांगकर गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सौंप देंगे। 11 सितंबर को संगत ने देखा कि पावन स्वरूप अपने स्थान पर नहीं है। जब परिवार से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी के मामले में सिख समाज के कुछ लोगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विनोद कुमार, थाना प्रभारी मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed