फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police raid on the cafe, three girls and two boys sitting in the cabin were taken into custody

Karnal News: कैफे पर पुलिस का छापा, कैबिन में बैठी तीन लड़कियां और दो लड़के हिरासत में लिए

Wed, 03 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police raid on the cafe, three girls and two boys sitting in the cabin were taken into custody
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
कैफे में अवैध रूप से छोटे-छोटे कैबिन बनाकर लड़के-लड़कियों को दिए जाते हैं। मुगल कैनाल स्थित एससीओ-365 में चल रहे ऐसे कैफे पर मंगलवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कैफे के कैबिन में बैठे तीन लड़कियां और दो लड़कों को हिरासत में लिया गया। हालांकि सत्यापन और पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।

छापे के दौरान आरोपी कैफे संचालक पुलिस के आने से पहले ही रिकॉर्ड लेकर मौके से भाग गया। छापे के बाद से उसका मोबाइल नंबर भी बंद रहा। पुलिस ने इस तरह से दूसरी बार कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि ऐसे कैफे पर 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से लड़के और लड़कियों को कैबिन किराये पर दिया जाता है। जहां आपत्तिजनक कार्य भी होते हैं। छापे के दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। थाना क्षेत्र में कोई भी कैफे या स्पा सेंटर नहीं चलने दिया जाएगा। कैफे संचालकों को अंतिम चेतावनी है कि ये काम बंद करें नहीं तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने एससीओ मालिकों से भी अपील की कि वह स्पा सेंटर या कैफे संचालित करने वालों को अपनी दुकान किराए पर न दें, क्योंकि यहां गलत काम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछली बार चार युवा हिरासत में लिए थे

अब से पहले 26 अगस्त को भी मुगल कैनाल के एक कैफे पर पुलिस ने ऐसे ही छापा मारा था, तब भी चार युवाओं को हिरासत में लिया गया था। छापे के दौरान पुलिस को कई कैबिनों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों से शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ कैफे और स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। शिकायतों में आरोप था कि कैफे में छोटे-छोटे कैबिन घंटे के हिसाब से किराए पर दिए जाते हैं, जहां आपत्तिजनक गतिविधियां होती हैं।




अन्य कैफे और स्पा सेंटर हुए बंद

कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के अन्य कैफे और स्पा सेंटर्स ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस अब कैफे और स्पा सेंटर्स के मालिकों की संलिप्तता की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है इस तरह के मामलों में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अभिभावकों की है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें और यह भी जांच करें कि वे कहां और किसके साथ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed