{"_id":"67857c5838d5812e590ad73a","slug":"police-preparing-to-take-minor-miscreants-on-production-warrant-karnal-news-c-18-knl1008-559772-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाबालिग बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाबालिग बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एसटीएफ करनाल की टीम द्वारा पकड़े गए दो नाबालिग बदमाशों को करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को वह अदालत में प्रोडक्शन वारंट लगा सकती है।
पकड़े गए बदमाशों में एक को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं दूसरा बदमाश अस्पताल में दाखिल है। उसके पैर में गोली लगी थी। इनमें से एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर पांच जनवरी को सेक्टर-7 में राज ज्वेर्ल्स के मालिक के घर के बाहर फायरिंग की थी। पीड़ित को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। विदेश में बैठे बदमाश ने रंगदारी मांगी है।
बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। वहीं सात जनवरी को उन्होंने घरौंडा में एक मोबाइल शोरूम पर गोली चलाई थी।
इस शोरूम के मालिक से भी रंगदारी मांगी है। उसे भी पुलिस सुरक्षा मिली है। इस शोरूम पर दूसरी बार फायरिंग हुई है। इससे पहले फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने काबू कर लिया था।