{"_id":"678eb5c1195a383e870932e0","slug":"police-kept-scanning-the-footage-for-the-second-day-as-well-karnal-news-c-18-knl1008-564555-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दूसरे दिन भी फुटेज खंगालती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दूसरे दिन भी फुटेज खंगालती रही पुलिस
विज्ञापन
- रविवार देर रात पुलिस चौकी के निकट हुआ था पथराव, फूंक दी थी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर बाजार में रविवार की देर रात दो पक्षों में हुए पथराव और बाइक जलाने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। ये स्थिति तब है जब घटना सदर बाजार चौकी के निकट की है। हालांकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। यह पता लग सके कि किसने बाइक में आग लगाई है और किसने बाइक में तोड़फोड़ की है।
फिलहाल माना जा रहा है कि पथराव के पीछे रंजिश है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों पक्ष सदर बाजार के ही रहने वाले हैं और इन दोनों में काफी सालों से रंजिश चल रही है। कुछ साल पहले इन दोनों पक्षों में सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर झगड़ा हो गया था। इस विवाद के बाद से ही दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। उसने बताया कि जब भी किसी पक्ष के लोगों को मौका मिलता है तो वह दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर देते हैं। इन दोनों पक्षों की लड़ाई के कारण स्थानीय लोगों का भी यहां पर रहना मुश्किल हो रहा है। हमेशा भय रहता है कि कब ये दोनों पक्ष आपस में भिड़ जाएं।
खास बात ये है कि काफी दिनों से रंजिश होने, पहले भी पथराव की घटना को अंजाम देने के बाद भी ये पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। सदर बाजार चौकी प्रभारी कृष्ण चंद ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच चल रही है। पुलिस मौके पर तैनात है।