फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police jawan died in a road accident on Karnal-Indri road

करनाल-इंद्री रोड पर हुए सड़क हादसे में हुई पुलिस के जवान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police jawan died in a road accident on Karnal-Indri road
यमुनानगर/ इंद्री। करनाल इंद्री रोड पर गांव समोरा के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर कॉलोनी यमुनानगर का रहने वाला प्रमोद-34 आरटीए विभाग यमुनानगर में बतौर सिपाही के पद पर कार्यरत था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे प्रमोद इनोवा गाड़ी से अपने माता पिता को दवा दिलाकर जींद से अपने घर यमुनानगर आ रहा था। जैसे ही वे करनाल इंद्री रोड पर गांव समौरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि उसके माता पिता को मामूली चोटें आईं। आरोपी कार चालक मौके पर जमा हुई भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद प्रमोद के पिता घायलावस्था में प्रमोद और उसकी माता को सरकारी अस्पताल करनाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। विदित हो कि प्रमोद के पिता भी हरियाणा पुलिस से बतौर सहायक उप निरीक्षक रिटायर्ड हुए थे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed