{"_id":"66a83e102a428bd26207e608","slug":"police-chased-away-the-personnel-who-were-going-to-surround-the-cm-residence-with-sticks-karnal-news-c-18-knl1008-441223-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कर्मियों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कर्मियों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा
विज्ञापन
- मांगों के समर्थन में करनाल पहुंचे प्रदेशभर के अनुबंधित विद्युत कर्मी, पुलिस से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीएम आवास का घेराव करने जा रहे प्रदेशभर के अनुबंधित विद्युत कर्मियों को पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद कर्मचारी बैरिकेड के ऊपर से कूदने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें लाठियों से खदेड़ दिया। कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
तय कार्यक्रम के तहत पहले कर्मचारी सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए प्रेमनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया जहां पहले से तैनात पुलिस कर्मियों का सुरक्षा घेरा व बैरिकेड हटाकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया मगर पुलिस ने उन्हें खेदड़ दिया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई।
गुस्साए कर्मचारी बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। बल प्रयोग के दौरान कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद कर्मचारी बैरिकेड के पीछे सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने वार्ता के लिए बुलाया
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को सीएम के प्रतिनिधि ने कर्णलेक पर आकर वार्ता के लिए बुलाया मगर विद्युत कर्मी उनके मुख्यमंत्री आवास पर ही आकर वार्ता करने पर अड़े रहे। देर शाम प्रशासन और संगठन नेताओं के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि 31 जुलाई को सीएम नायब सैनी के साथ उनकी चंडीगढ़ में बैठक होगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने एलान किया कि वे तब तक करनाल लघु सचिवालय के बाहर धरना देंगे।