फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police caught four drug smugglers in two days

Karnal News: पुलिस ने दो दिन में चार नशा तस्कर धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Police caught four drug smugglers in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस ने दो दिन में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी मोहित हांडा के अनुसार असंध की स्पेशल यूनिट ने 21 सितंबर को आरोपी
गोंदर गांव निवासी गुरुचरण सिंह को डाचर रोड पर 6.024 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मुरादाबाद के समीप से नशा लेकर आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। वहीं 22 सितंबर को स्पेशल यूनिट असंध की टीम ने आरोपी शरीफगढ़ शाहाबाद निवासी हरपाल सिंह को राहड़ा रोड असंध से तीन किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि इस खेप को गांव मंडवाल जिला कैथल से लेकर आया था, जिस पर जांच के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अतिरिक्त 8 सितंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशे की खेप के रुप में 10.570 किलोग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद की गई थी, किंतु पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी तस्कर वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद से पुलिस की टीमें निरंतर उसकी तलाश कर रही थी और 21 सितंबर को टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed