फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police began investigating the case of woman abuse

महिला पुलिसकर्मियों के शोषण मामले की जांच शुरू

Wed, 19 Aug 2015 12:51 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में एसपी, रीडर और हैड क्लर्क पर प्रताड़ना के आरोप लगा सुसाइड का प्रयास करने के मामले में आखिरकार जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को मधुबन पुलिस अकादमी की आईजी डा. सुमन मंजरी ने छह खिलाड़ियों के बयान कलमबद्ध किए। हालांकि, पीड़िता अनीता के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। अब बुधवार को जांच कमेटी के सामने अनीता और अन्य खिलाड़ी दोबारा से पेश होंगे और अपने बयान दर्ज कराएंगी। बता दें कि इस मामले में डीजीपी ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इसमें आईजी डा. सुमन मंजरी, इंस्पेक्टर कुलबीर कौर, एसआई संतोष, एसआई चंद्रावती व डीएवी कालेज की एक लेक्चरर शामिल हैं। मंगलवार को आईजी डा. सुमन मंजरी, एसआई संतोष और चंद्रावती ने अनीता और उसके आरोपों को सही ठहराने वाली खिलाड़ियों को आफिस में बुलाया। हालांकि, अनीता कमेटी के सामने पेश नहीं हो सकी, बल्कि उसका साथ देने वाली अन्य छह लड़कियों ने आईजी को अपने बयान दर्ज कराए। बयानों में सभी खिलाड़ियों ने पहले लगाए गए सभी आरोप दोहराए और हैड क्लर्क पर गंभीर आरोप जड़े। करीब दो घंटे तक खिलाड़ियों से पूछताछ की गई व उनके बयान लिए गए। अब बुधवार को पांच सदस्यीय कमेटी दोबारा से आईजी आफिस पहुंचेगी और अनीता के बयान लेगी। इस दौरान आरोप लगाने वाली अन्य खिलाड़ी चेतना, मोनिका, ज्योति, रचना व अन्य को भी बुलाया गया है। आईजी डॉ. सुमन मंजरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी खिलाड़ियों के बयान लिए हैं, कल अनीता के बयान लिए जाएंगे। मामले की सच्चाई जानने के लिए कमेटी काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed