{"_id":"6349da80eb3c8759931bbf7e","slug":"police-arrested-four-more-accused-in-double-murder-case-karnal-news-knl1245006189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरे हत्याकांड के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में करेंगी पेश
दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। जिला पुलिस के थाना घरौंडा टीम ने अराईपुरा रोड पर स्थित न्यू जट्ट पंजाबी ढाबा घरौंडा पर 10 अक्तूबर को रात के समय हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अराईपुरा रोड पर स्थित न्यू जट्ट पंजाबी ढाबा घरौंडा पर 10 अक्तूबर को रात के समय खाना खाने के दौरान हुई कहासुनी के चलते हत्या कर दी गई थी। थाना घरौंडा प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को चार मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ रकमा निवासी वार्ड 14 घरौंडा, गुरतेज उर्फ शेरू, सुनील निवासी भोला कॉलोनी घरौंडा, सम्मी निवासी गांव फुलरक को गुप्त सूचना पर गांव पनौडी के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वारदात के दूसरे दिन दो आरोपी संदीप निवासी गांव फुलरक व प्रवेश निवासी गांव कलहेडी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और और गहनता से पूछताछ की गई थी। आरोपियों से की गई पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पक्ष व मृतक पक्ष की वारदात वाली रात उक्त ढाबे पर खाना खाते समय एक मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।
इसी दौरान आरोपी रकमा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनीष व नीरज की हत्या करने के साथ शिकायतकर्ता चंद्रमोहन व उसके दोस्त मोहन को घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में अब तक पुलिस छह आरोपियों को कर चुकी है। पुलिस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप व प्रवेश को रिमांड अवधि खत्म होने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है आरोपियों को शनिवार को पेश अदालत किया जाएगा। इस मामले की अभी गहनता से जारी है।