{"_id":"67197ace7911787e98029e95","slug":"poison-dissolved-in-the-environment-burning-sensation-in-eyes-karnal-news-c-18-1-knl1006-505266-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वातावरण में घुला जहर, आंखों में हो रही जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वातावरण में घुला जहर, आंखों में हो रही जलन
Thu, 24 Oct 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
राकेश चौहान
करनाल। कर्णनगरी की हवा जीटी बेल्ट के जिलों में सर्वाधिक खराब हो गई है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 पर पहुंच गया है, जिससे वातावरण में धुआं महसूस होने लगा है। इसके कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी है।
करनाल का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया है। बुधवार को सेटेलाइट रिपोर्ट में कोई पराली जलाने का मामला पकड़ में नहीं आया लेकिन अब तक 71 स्थानों पर पराली जलाने के मामले आ चुके हैं। 12 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। पांच किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। बुधवार शाम को शहरी क्षेत्र में वातावरण में धुएं की गंध के साथ खुली आंखों से भी धुंध जैसी स्थिति दिखाई। विशेषज्ञों के अनुसार जब 200 से 300 के बीच एक्यूआई पहुंच जाता है, तो पूअर स्थिति में होता है, इसमें लंबे समय तक रहने पर सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। आंखों में जलन होती है।
इधर, दीपावली पर्व पर आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने व बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए दमकल विभाग सतर्क हो चुका है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। वहीं विभाग की ओर से जिले में 10 निर्धारित जगहों पर 19 गाड़ियों को तैनात किया गया है। इनमें छोटी व बड़ी दोनों गाड़ियां शामिल हैं। इन जगहों पर गाड़ियों को इसलिए तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत पहुंच सके। फिलहाल विभाग के पास 178 अधिकारियों व कर्मचारियों का स्टाफ है। जो तीन नवंबर तक बिना छुट्टी के तीन शिफ्टों में कार्य करेगा।
विज्ञापन
स्टाफ और वाहनों की कमी
जिले के दमकल विभाग में लंबे समय से स्टाफ की कमी है। साथ ही आबादी के अनुसार दमकल विभाग की गाड़ियां भी कम हैं। 50 हजार की आबादी पर एक दमकल गाड़ी होनी चाहिए और एक गाड़ी पर तीन शिफ्ट के लिए 18 कर्मचारी होने चाहिए। यानी एक शिफ्ट में एक गाड़ी पर छह कर्मी होने चाहिए लेकिन हालात इसके विपरीत हैं। फिलहाल विभाग के पास 19 छोटी व बड़ी गाड़ियां हैं और 178 के करीब कर्मचारी हैं जिसमें अधिकारी भी शामिल हैं।
-- -
तंग गलियों में दौड़ेंगी बाइकें
दमकल विभाग के पास तंग गलियों में आग लगने की घटना पर काबू पाने के लिए सात बाइक हैं। पुराने शहर सर्राफा बाजार के क्षेत्र में बहुत तंग गलियां हैं। जहां पर दुकानें व मकान बने हैं। ऐसे क्षेत्र में यदि कहीं आग लगती है तो बड़ी व छोटी गाड़ी मौके पर न पहुंच पाए तो यह बाइक उन क्षेत्र में जाती है।
-- -
इन स्थानों पर तैनात हैं दमकल के वाहन
स्थान वाहन
शहर में सेक्टर-4 4
शहर में जुंडला गेट 2
शिव कॉलोनी 1
घरौंडा 2
इंद्री 2
नीलोखेड़ी 2
तरावड़ी 2
असंध 2
निगदू 1
निसिंग 1
--
वर्जन
कुछ दिनों के बाद दीपावली का पर्व है। इन दिनों आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। इसलिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की तीन नवंबर तक छुट्टी रद्द कर दी है। अलग-अलग जगहों पर 19 छोटी व बड़ी गाड़ी तैनात की गई हैं।
- राजीव भारद्वाज, फायर ऑफिसर, करनाल