{"_id":"694c4cb855f2cdee540b5986","slug":"poetry-conference-on-28th-at-mdd-bal-bhavan-karnal-news-c-18-knl1018-808827-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एमडीडी बाल भवन में कवि सम्मेलन 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एमडीडी बाल भवन में कवि सम्मेलन 28 को
Thu, 25 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मन की उड़ान साहित्यिक संस्था की ओर से 28 दिसंबर को एमडीडी बाल भवन सभागार में एक कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला निदेशक डॉ. धर्म देव विधार्थी शिरकत करेंगे। इसकी अध्यक्षता पूर्व निदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा डॉ. एसके शर्मा करेंगे। संस्था के संस्थापक रामेश्वर देव ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कवि, कवयित्री व शायर हिस्सा लेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय शायर गुलजार जिगर देवबंदी कार्यक्रम का मंच संचालन करेंगे। संवाद
विज्ञापन