{"_id":"6924c5af5da065cb7c0a0c1c","slug":"poem-recited-on-the-life-of-guru-tegh-bahadur-karnal-news-c-18-knl1018-787049-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुरु तेग बहादुर के जीवन पर सुनाई कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुरु तेग बहादुर के जीवन पर सुनाई कविता
Tue, 25 Nov 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। सर्व विद्या पब्लिक स्कूल में गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित कई कविताएं और शबद गायन प्रस्तुत किए गए। कक्षा सातवीं के छात्र गुरनूर ने गुरु के जीवन पर एक कविता सुनाई। कक्षा छठी की छात्रा हरगुन ने गुरु साहिब के संपूर्ण जीवन को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया और बताया कि किस प्रकार उन्होंने हिंद की चादर बनकर देशवासियों की रक्षा की। यूकेजी कक्षा की मनसीरत कौर और जपलीन कौर ने मूल मंत्र और सतनाम वाहेगुरु का जाप किया। संवाद
विज्ञापन