फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PM Shri will be a government school, will get modern facilities

Karnal News: पीएमश्री होंगे राजकीय विद्यालय, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
PM Shri will be a government school, will get modern facilities
- सातवें चरण में विभाग ने 24 स्कूलों को दिया मौका, मानकों पर खरे उतरे तो बनेंगे पीएमश्री
विज्ञापन


गगन तलवार

करनाल। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय स्कूलों को पीएमश्री में अपग्रेड कराने की कवायद शुरू हो चुकी है। इनके अपग्रेड होते ही यहां पर सुविधाएं भी बढ़ेंगी, साथ ही स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता भी मिलेगी। सातवें चरण के तहत जिले के 24 स्कूलों का नाम विभाग की सूची में आया है।

अब इन स्कूलों को पीएमश्री में अपग्रेड होने के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग की टीम इनका निरीक्षण व अन्य प्रक्रिया पूरी करेगी। मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूलों को पीएमश्री में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, विभाग की ओर से जारी सूची पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि विभाग की ओर से जिन 24 राजकीय विद्यालयों को पीएमश्री में परिवर्तित होने का मौका दिया गया है, इनमें सात विद्यालय मॉडल संस्कृति हैं। ये गत वर्षों में ही अपग्रेड हुए हैं और इन्हें मान्यता भी सीबीएसई की मिल चुकी है। शिक्षक संघ का कहना है कि ऐसे में इन्हें पीएमश्री करने का कोई विशेष लाभ विद्यार्थियों व जिले को नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन के अनुसार, आवेदन करने के लिए 28 मार्च तक का समय दिया गया है। समग्र शिक्षा की परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में पहले चरण में जिला स्तरीय टीम स्कूल की स्थिति व मानकों की जांच के लिए निरीक्षण करेगी। प्रदेश में करनाल और हिसार जिला ही ऐसा है, जहां अब तक सबसे ज्यादा 18 विद्यालय पीएमश्री हैं। विदित हो कि विभाग की ओर से जारी सूची में प्रदेश से कुल 312 विद्यालयों का नाम है, जिनमें से चुनिंदा विद्यालयों को ही सातवें चरण में पीएमश्री किया जाएगा। ब्यूरो



सूची में इस खंड से इस विद्यालय का है नाम

- असंध : जीजीएसएसएस सालवन, जीएसएसएस अरडाना, जीएसएसएस जलमाना, जीजीएसएसएस असंध।

- घरौंडा : जीएमएसएसएसएस घरौंडा, जीजीएसएसएस घरौंडा।

- इंद्री : जीएसएसएस कलसौरा, जीएसएसएस भादसों, जीएमएसएसएसएस ब्याना, जीजीएसएसएस इंद्री।

- करनाल : जीएसएसएस डबरकी कलां, जीएसएसएस सुभरी, जीएसएसएस ऊंचा समाना, जीएसएसएस नगला मेघा, जीएसएसएस संगोहा, जीएसएसएस मोहिदिनपुर, जीएमएसएसएस काछवा, जीएसएसएस शेखपुरा सुहाना।

- नीलोखेड़ी : जीएमएसएसएसएस सग्गा, जीएमएसएसएसएस निगदू, जीएसएसएस तरावड़ी, जीएमएसएसएसएस तरावड़ी।

- निसिंग : जीजीएसएसएस निसिंग, जीएमएसएसएसएस निसिंग।



बोर्ड बदलने के साथ सुविधाएं भी बढ़ाएं : संघ
स्कूलों का सिर्फ बोर्ड बदलने से कुछ नहीं होगा। इनमें जरूरी सुविधाएं भी देनी होंगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधारभूत ढांचा बदलना होगा। निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं विद्यार्थियों को दी जाएं, तभी बात बनेगी। अभी जो स्कूल पीएमश्री हुए हैं, उनमें कुछ खास परिवर्तन नहीं आया है। लापरवाही यह भी है कि मॉडल संस्कृति स्कूलों को भी पीएमश्री बनाने के लिए सूची में शामिल किया गया है। - कृष्ण कुमार निर्माण, शिक्षक संघ






विभाग की ओर से जिले के 24 स्कूलों को पीएमश्री में परिवर्तित करने के लिए सूची जारी की गई है। इसमें से सभी स्कूलों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करने वाले और विभाग के मानकों पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को ही पीएमश्री बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित सभी स्कूल मुखिया को निर्देश जारी कर दिए हैं। 28 मार्च तक आवेदन होगा। - ज्योत्सना मिश्रा, डीपीसी समग्र शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed