{"_id":"695028951ab28e4f2b0a2534","slug":"pledge-taken-to-make-the-city-first-in-cleanliness-karnal-news-c-18-knl1018-810861-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की स्वच्छता में योगदान देने के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति ने सेक्टर-13 आर्य समाज लाइब्रेरी में बैठक बुलाई। इसमें समिति चेयरमैन एसडी अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम करनाल ने वर्ष 2025-26 में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम रैंक हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
जमीनी स्तर के मूल्यांकन व नागरिकों की प्रतिक्रिया के 10,500 अंक निर्धारित हैं। इसमें दृश्यमान स्वच्छता, कचरा पृथीकरण, प्रयुक्त जल प्रबंधन, सीवरेज निकासी प्रबंधन, स्वच्छता की वकालत, नागरिक प्रतिक्रिया, सफाई कर्मचारियों का सहयोग आदि बिंदुओं के अंक शामिल किए गए हैं। इसी उद्देश्य से समिति ने बैठक में यह संकल्प लिया है कि समिति स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम को प्रथम स्थान हासिल करने में पूरा सहयोग करेगी। इसके लिए समिति शहर में लोगों को जागरूक करेगी और नुक्कड़ बैठक कर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास करेगी। वाइस चेयरमैन राम रतन अत्री, डॉ. वीके शर्मा, सुरेश खन्ना, एचआर मित्तल, विनोद गुप्ता, डॉ. पुष्पा सिन्हा, शशि आर्या आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो