फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players will show their strength in Youth Athletics Championship

Karnal News: यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in Youth Athletics Championship
- कर्ण स्टेडियम में आज होंगे अंडर-18 में महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 फरवरी को कर्ण स्टेडियम में सुबह आठ बजे से होगा। इसमें प्रदेशभर के अंडर-18 महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के विभिन्न एथलेटिक्स मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए होगा। बेहतरीन खिलाड़ी बिहार के पटना में 10 से 12 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा संघ के चीफ कोच सतीश पंघाल ने बताया कि संघ की ओर से हर वर्ष विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन एक मार्च से शुरू होकर अक्तूबर माह तक चलेगा। इस वर्ष करनाल में फरवरी, जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए पोर्टल खुला है। इच्छुक खिलाड़ी www.haryanaathletics.com हरियाणा की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले खिलाड़ी की उम्र एक जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2009 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी प्रतियोगिताएं
- लड़कों की पांच किलोमीटर वॉक दौड़।
- लड़कियों की तीन किलोमीटर वॉक।
- लड़कों व लड़कियों की हेप्टाथलॉन।
- लड़कों व लड़कियों की एक हजार मीटर दौड़।
- लड़कों की जैवलिन थ्रो।
- लड़कियों की ऊंची व लंबी कूद।
- लड़कियों की शॉटपुट।
- लड़कों की 110 मीटर हर्डल रेस।
- लड़कियों की 100 मीटर हर्डल रेस।
- लड़कों व लड़कियों की 400 मीटर दौड़।
- लड़कों व लड़कियों की डिस्कस थ्रो।
- लड़कों व लड़कियों की 200 मीटर दौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed