फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players will get the gift of national level hockey stadium in the new year

खिलाड़ियों को नए साल में मिलेगा राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Players will get the gift of national level hockey stadium in the new year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में खेल सुविधाओं का अभाव नहीं रहेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कैलाश हॉकी स्टेडियम को इसी साल दिसंबर तक पूरा करने की तैयारी है, जिससे नए साल में खिलाड़ियों को ये सौगात मिल सकती है। इसके साथ-साथ सेक्टर-32 में करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मौसम अनुकूल स्वीमिंग पूल बन रहा है। ये अगले साल यानी 2023 तक खेल प्रेमियों को समर्पित करने की तैयारी है। उपायुक्त अनीश यादव बुधवार को इन दोनों प्रोजेक्ट की प्रगति देखने पहुंचे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले दिनों शहर में कई खेल सुविधाओं के प्रोजेक्ट शुरू कराए हैं। जिसमें कई पूरे होने वाले हैं। इन सुविधाओं से यहां के खिलाड़ियों को अपने शहर में ही अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगे। इन्हीं में से एक कैलाश हॉकी स्टेडियम का प्रोजेक्ट है, जो करीब 14 करोड़ रुपये से बनवाया जा रहा है। बुधवार को यहां पहुंचे उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ अनीश यादव ने कार्य की प्रगति देखकर संतोष जाहिर किया। ड्राइंग के अनुसार हॉकी स्टेडियम के पश्चिम में दर्शक दीर्घा यानी गैलरी व स्टेडियम की लेवलिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट करीब छह एकड़ में बन रहा है। इसका निर्माण करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। गैलरी में बैठने के लिए सीढ़ियां बनाई जाएंगी। चालू माह में ही शटरिंग का काम हो जाएगा। कैलाश हॉकी स्टेडियम, शाहबाद स्थित हॉकी स्टेडियम से बड़ा होगा। इसमें मुख्य स्टेडियम के साथ ही एक प्रेक्टिस फील्ड भी होगा। गैलरी में 650 दर्शक बैठ सकेंगे, पार्किंग स्पेस भी बनाए जा रहे हैं। सिंथेटिक टर्फ, इंटरनेशल हॉकी फेडरेशन के अनुसार होगा और इस पर पानी नहीं भरेगा। ड्रेन से पानी जल निकासी की भी व्यवस्था रहेगी। पानी एसटीपी की लाइन से होकर बुढाखेड़ा ड्रेन में जाएगा। ड्रेन से आगे पाथ-वे और फिर चेन लिंक फैंसिंग लगाएंगे। इसके अलावा हॉकी स्टेडियम प्रोजेक्ट में वीआईपी लॉज, खिलाड़ियों के कमरे, फिजियोथैरीपी रूम, जिम, मेडिकल रूम व कैफेटेरिया भी होगा। इसके पूरे हो जाने पर राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच करवाए जा सकेंगे। इसका दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया है। जनवरी 2023 में खिलाड़ियों को ये तोहफा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सैंतीस करोड़ की आएगी लागत
खेल सुविधाओं के मद्देनजर शहर के सेक्टर- 32 में करीब साढ़े 37 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तैयार किया जा रहा है। इसमें 50 गुणा 25 वर्ग मीटर का एक स्वीमिंग पूल बनकर तैयार होगा और उसके बगल में ही 25 गुणा 21 का वार्मअप पूल होगा। स्वीमिंग पूल की खुदाई का काम अगले एक- दो दिन में शुरू होने जा रहा है। प्रोजेक्ट में बैडमिंटन और सक्वैश खेल के कोर्ट भी बनेंगे। ओलंपिक आकार का स्वीमिंग पूल 10 लाइनों का और ऑल वेदर होगा यानी तैराकी खिलाड़ी को इसमें मौसम के अनुरूप गर्म व ठंडा पानी उपलब्ध होगा। खुदाई के बाद पीसीसी, स्टील और वॉल फाउंडेशन के कार्य शुरू किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को दो एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।

चार बैडमिंटन कोर्ट भी बनेंगे
इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन के चार कोर्ट बनाए जाएंगे, जबकि सक्वैश के दो कोर्ट बनेंगे। उपायुक्त ने निर्माणदायी संस्था के इंजीनियरों से कहा कि अब इस पर तेजी से काम आगे बढ़ाएं और इसे 12 महीने की टाइमलाइन में पूरा कर दिखाएं। स्वीमिंग पूल में तैराक वर्षभर प्रेक्टिस कर सकेंगे, इससे उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। पूरा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed