फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players received diet allowance for the previous season

Karnal News: खिलाड़ियों को पिछले सत्र का मिला खुराक भत्ता

Tue, 07 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Players received diet allowance for the previous season
कर्ण स्टेडियम करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की सत्र 2025-26 की 80 खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों का खुराक भत्ते का इंतजार अब खत्म हुआ। नर्सरियों के करीब 3010 खिलाड़ियों का बकाया भत्ता खेल विभाग ने जारी कर दिया है। विभाग की ओर से करीब दो करोड़ की राशि जारी की गई।
यह भत्ता खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान मासिक दिया जाता है ताकि वह बेहतर खुराक लेकर खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। विभाग की ओर से जिले की सभी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की आयु वर्ग के हिसाब से प्रतिमाह 1500 से 2000 हजार रुपये भत्ता तय है। खिलाड़ियों ने खेल नर्सरियों में एक सत्र अभ्यास किया, अपने बैंक खाता खुलवाएं, नर्सरी में हाजिरी भी लगी लेकिन तीन माह तक खुराक भत्ते का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


- प्रदेश में वर्ष 2021 में हुई थी भत्ते की शुरुआत

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में खेल नर्सरी योजना लागू की थी। योजना के तहत एक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन करने के बाद उन्हें खुराक भत्ता दिया जाता है ताकि खेलों के अभ्यास के बाद खिलाड़ी अच्छा पोषण ले सकें। सरकारी व निजी खेल नर्सरी अप्रैल माह से संचालित कर दी गई हैं। कोच को भी मासिक वेतन दिया जाता है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पिछले सत्र की खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता जारी कर दिया है और नए सत्र की शुरुआत कर दी गई है। इस बार जिले को 70 निजी और 30 सरकारी खेल नर्सरियां मिली हैं। खिलाड़ियों की प्रतिमाह हाजिरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाती है। मुख्यालय से बजट मिलते ही यह जारी कर दिया जाता है। - राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed