{"_id":"62d71b579f8e8040004031cf","slug":"players-hope-from-javelin-competition-karnal-news-knl1151963107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवलिन प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवलिन प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आस
विज्ञापन
68: जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता वाली खबर के लिए। अमर उजाला। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा के नाम पर प्रदेश में शुरू हो रही पहली नीरज चोपड़ा ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता की मेजबानी कर्णनगरी को मिली है। प्रतियोगिता छह और सात अगस्त को होगी। पानीपत जिले में थ्रो इवेंट के खेलों की पर्याप्त सुविधा न हो पाने के कारण एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा को यह प्रतियोगिता करनाल में आयोजित करनी पड़ी। हालांकि वर्ष 2020 से कर्ण स्टेडियम में थ्रो इवेंट के खेल अभ्यास पर रोक लगी है।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा की इस पहल से थ्रो इवेंट के खिलाड़ियों में आस जगी है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि पहली चैंपियनशिप को करनाल के कर्ण स्टेडियम में कराया जा रहा है। यदि खिलाड़ियों का पंजीकरण अधिक हुआ और कर्ण स्टेडियम छोटा पड़ता है तो यह चैंपियनशिप करनाल के साथ ही दूसरे जिले में भी आयोजित की जा सकती है। मिटान ने बताया कि दो अगस्त के बाद खिलाड़ियों की संख्या का पता चल पाएगा। इसके बाद ही इस पर फैसला होगा। उम्मीद है कि दो हजार तक पंजीकरण हो सकते हैं। एक जिले से सौ खिलाड़ियों का पंजीकरण होने का अनुमान है।
22 जुलाई से दो अगस्त तक कर सकेंगे पंजीकरण
एथलेटिक्स डाट इन पोर्टल पंजीकरण के लिए 22 जुलाई से खुल जाएगा और अंतिम तिथि दो अगस्त होगी। जो खिलाड़ी ओपन हरियाणा जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप में भाग लेना चाहता है, वह सबसे पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर एथलीट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपनी यूआईडी बनाकर नंबर और पासवर्ड प्राप्त कर ले। प्रतियोगिता में सीनियर, अंडर-20, 18, 16 और 14 वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। अंडर-20 वर्ग में आठ अगस्त 2001 से सात अगस्त 2003, अंडर-18 वर्ग में आठ अगस्त 2003 से सात अगस्त 2005, अंडर-16 वर्ग में आठ अगस्त 2005 से सात अगस्त 2007 और अंडर-14 वर्ग में आठ अगस्त 2007 से सात अगस्त 2009 के दौरान जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया हालांकि वर्ष 2020 से कर्ण स्टेडियम में थ्रो इवेंट के अभ्यास पर रोक लगी होने की जानकारी हमारे पास हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। फेडरेशन रोक के दौरान ही एक प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम में करा चुका हैं। इस ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता के खत्म होने के बाद फेडरेशन खेल मंत्री के मुलाकात कर जल्द स्टेडियम में थ्रो इवेंट के अभ्यास पर लगी रोक को हटाने के लिए वार्ता करेंगी, जिससे खिलाड़ियों को दोबारा से अभ्यास करने का मौका मिल सके।