फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players are shining their name in rowing

Karnal News: नौकायन में खिलाड़ी चमका रहीं नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Players are shining their name in rowing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम की ओर से जिले में संचालित गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब में महिला खिलाड़ी कीर्तिमान रच रही हैं। अकादमी में पुरुष खिलाड़ियों से ज्यादा महिला खिलाड़ियों की संख्या है। यहां के करीब 20 खिलाड़ी खेलों में उपलब्धि हासिल कर, अब सरकारी नौकरी में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। वहीं नौकायन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी यहां के खिलाड़ी नए कीर्तिमान रच रहे हैं।
फिलीपींस में आयोजित आईसीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने 10 पदक जीते, इनमें से सात पदक करनाल की गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने जीते। करनाल में यह अकादमी कर्ण लेक से 2016 से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के नौकायन में बढ़ते रुझान के कारण इसे काछवा रोड स्थित भाखड़ा नहर पर शिफ्ट कराया गया। अकादमी में शुरुआत से ही प्रवीन कुमार कोच एक कुशल प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं, कर्ण नगरी से हरियाणा कयाकिंग व केनोइंग संघ की शुरुआत मई 2005 से हुई। इसके अध्यक्ष आईएएस अधिकारी अशोक लवासा रहे व डिप्टी राम शर्मा इसके महासचिव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रदेश का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां खिलाड़ियों को नौकायन के लिए ज्यादा क्षेत्र व बेहतर मंच दिया जा रहा है। प्रदेशभर के खिलाड़ी इस अकादमी में आकर प्रशिक्षण लेते है। वहीं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताएं भी यहीं आयोजित कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed