फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Piyush and Sania victorious in shot put

Karnal News: शॉटपुट में पीयुष व सानिया विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Piyush and Sania victorious in shot put
रादौर। मुकंद लाल कॉलेज में हॉकी के जादूगर एवं भारत रत्न मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। आयोजन इनरव्हील व रोटरी क्लब रादौर ने गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों की 16 आयु वर्ग में शॉट पुट प्रतियोगिता से डीएवी स्कूल के पीयूष पहले, डीएवी स्कूल के रणइंद्र प्रताप सिंह खेड़की दूसरे और महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुमथला के मनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की शॉट पुट प्रतियोगिता में सानिया पहले, शानु दूसरे व सानिका तीसरे स्थान पर रहें, यह तीनों छात्राएं डीएवी स्कूल से हैं। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल की सानिया पहले, मुकंदलाल कॉलेज की दिकशिखा दूसरे और इंडियन पब्लिक स्कूल रादौर की यशवी व स्वराज पब्लिक स्कूल की मन्नत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कों की 400 मीटर दौड़ में स्टार वे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहगढ़ के रमन पहले, सरकारी स्कूल रादौर के वंश दूसरे, स्वराज पब्लिक स्कूल के गर्व तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियोंं की शॉट पुट प्रतियोगिता में स्वराज स्कूल के गर्व पहले, डीएवी स्कूल के यशवीन दूसरे व इसी स्कूल की नवदीप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की 17 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुमथला की खुशी पहले, इंडियन पब्लिक स्कूल की ओजस्वी दूसरे व इसी स्कूल की नव्या तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कों की 400 मीटर दौड़ में एमएलएन कॉलेज के सौरभ पहले, इसी कॉलेज के आदित्य दूसरे व सरकारी स्कूल नाचरौन के वंश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की शॉट पुट प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के राघव पहले, मुकंदलाल कॉलेज के आर्यन दूसरे व इसी कॉलेज के हार्दिक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉट पुट प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की आरजू पहले, एमएलएन कॉलेज की मन्नत दूसरे व डीएवी स्कूल की अनुष्का तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की लॉंग जंप प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की तमन्ना पहले, इसी कॉलेज की मन्नत दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की लांग जंप प्रतियोगिता में मुकंदलाल कॉलेज के सौरभ पहले, खालसा कॉलेज के सुखविंदर दूसरे व एमएलएन कॉलेज के जोग्गा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 10 आयु वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लाइक पब्लिक स्कूल के हरमन पहले, महाराजा अग्रसेन स्कूल गुमथला के पर्व दूसरे व स्वराज पब्लिक स्कूल के मनवीर तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में स्वराज पब्लिक स्कूल की वंशिका पहले, महाराजा अग्रसेन स्कूल की भूमि दूसरे व स्वराज पब्लिक स्कूल की मानसी तीसरे स्थान पर रहे। लगभग 80 से अधिक विजेताओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीम सिंह राठी ने किया।

राठी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने इस खेल में भारत को तीन बार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था। उनके शानदार प्रदर्शन से हॉकी के खेल में भारत का नाम दुनिया में चमका। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. माला शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर, प्रधान निर्मल सिंह, मलखान सिंह सढूरा, कर्ण चानना, देवीदयाल अरोड़ा, मोहित, हरजीत, मास्टर गुरचरण, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed