फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Piles of garbage in the city, Municipal Corporation unaware

Karnal News: शहर में गंदगी के ढेर, नगर निगम बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in the city, Municipal Corporation unaware
करनाल। शहर में गंदगी का अंबार लगा है। लव कुश कॉलोनी, जुंडला गेट, कर्ण कैनाल, पुरानी सब्जी मंडी व अन्य स्थानों पर कूड़ा खुले में पड़ा है, जो कि शहर की स्वच्छता पर ग्रहण है। इस कारण से शहर में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना है।
विज्ञापन

गंदगी से बदबू के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर दीपावली पर जलाए गए पटाखों का कूड़ा पड़ा है। इस समय डेंगू फैल रहा है और शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। शहर में सैकड़ों सफाई कर्मियों की ओर से रोजाना शहर की सफाई की जाती है। बावजूद इसके शहर में गंदगी की स्थिति में सुधार नहीं है।
विज्ञापन

त्योहार के सीजन में भी शहर के मुख्य स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। हांसी रोड पर भी कई जगहों पर गंदगी का आलम है। यहां के निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मी सुबह सफाई करने आते हैं। वह सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं। निगम की गाड़ी व सुगम स्वच्छता की टीम जगह-जगह से कूड़ा उठाती है बावजूद इसके शहर में चहुंओर गंदगी पड़ी है। निगम की ओर से जल्द शहर की स्वच्छता का सर्वेक्षण करवाया जाना है। यदि यही स्थिति रही तो जिला स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
53
सफाई कर्मियों के पास नहीं समय
लव कुश कॉलोनी निवासी मंजू ने बताया कि सुबह के समय सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं लेकिन वह सिर्फ आधी गली की सफाई करके चले जाते हैं। यदि उनको कुछ कहो तो कहते हैं कि अधिकारियों ने अब ड्यूटी काफी दूर लगा रखी है इसलिए यहां पर सफाई करने के लिए समय नहीं है।

54
खुले में डाल रहे कूड़ा
लवकुश कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि त्योहारों के दिनों में गली में गंदगी का आलम रहा। अब भी यहां की स्थिति ज्यों की त्यों है। गली में लगे कूड़े के ढेर को देखकर लोग भी यहीं पर खुले में कूड़ा फेंक जाते हैं। बेसहारा पशु गंदगी में मुंह मारकर बदबू फैला रहे हैं।

55
चरमराई सफाई व्यवस्था
हांसी रोड निवासी रोहित ने बताया कि शहर में कई दिन से सफाई व्यवस्था चरमराई है। त्योहारों के दिनों में छुट्टी बीच में आ जाए तो कचरा उठ ही नहीं पाता। सफाई व्यवस्था नहीं बन पाने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

56
क्यों नहीं दिया जा रहा ध्यान
हांसी रोड निवासी राजकुमार ने बताया कि शहर की कॉलोनियां में ही नहीं बाजार में भी इस समय गंदगी का आलम है। गंदगी फैलने से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध नहीं है।


वर्जन
उनके वार्ड में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। त्योहार के कारण थोड़ी अव्यवस्था हुई, अब लव कुश कॉलोनी में सभी कमियों को दूर करवाकर फिर से सफाई व्यवस्था सुचारू की जाएगी। शहर की स्वच्छता के लिए भी निगम की टीम अच्छा कार्य कर रही है, लोगों को भी चाहिए कि वह अपने आस-पास गंदगी न फैलाएं।
- रजनी परोचा, वार्ड-16 की पूर्व पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed