{"_id":"68e032500e1d4c8fda0ac27b","slug":"phusgarh-gets-the-gift-of-development-works-worth-rs-5430-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-751481-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फूसगढ़ को मिली 54.30 लाख के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फूसगढ़ को मिली 54.30 लाख के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव फूसगढ़ में शुक्रवार को करीब 54.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों की सौगात मिली। नगर निगम वार्ड-3 के तहत गांव फूसगढ़ में नंदीग्राम की चहारदीवारी बनववाएगा। करीब 700 फीट लंबी इस चहारदीवारी पर 25.42 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
चहारदीवार से नंदियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वे बाहर नहीं निकल पाएंगे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला से वाल्मिकी चौपाल तक जाने वाली गली को सीमेंट-कंक्रीट से बनाया जाएगा। इस कार्य पर 28.88 लाख रुपये खर्च होंगे। इसे चार माह में पूरा किया जाएगा। सड़क के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेन की मरम्मत भी की जाएगी।
शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और महापौर रेनू बाला गुप्ता ने इन दोनों विकास कार्याें का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करा रहा है।
विज्ञापन
वार्ड-3 के पार्षद परमजीत सिंह (पप्पू लाठर), अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार, उप निगमायुक्त अभय सिंह, इंजीनियरिंग विंग के सलाहकार महीपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण, कनिष्ठ अभियंता सोहन सिंह, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिन राणा आदि मौजूद रहे।