फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Phulera Dooj... Radha Raman, Yugal Sarkar and Laddu Gopal were decorated at the parlor.

Karnal News: फुलेरा दूज... राधा रमन, युगल सरकार और लड्डू गोपाल का पार्लर से कराया शृंगार

Fri, 20 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 20 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Phulera Dooj... Radha Raman, Yugal Sarkar and Laddu Gopal were decorated at the parlor.
कन्नू के घर के मंदिर में स्थापित लड्डू गोपाल और राधा रमन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फुलेरा दूज पर श्रद्धालु राधा रमन, युगल सरकार और लड्डू गोपाल का राम गली के कान्हा जी के पार्लर से शृंगार करवा अपने घर लेकर गए। घर में श्रद्धालुओं ने मंदिर में उनको विराजमान करवा पूजा की। कर्ण विहार की कन्नू और उनकी मां रितु ने बताया कि राधा रमन जी को घर ले जाने के लिए लगभग वह छह महीने से विचार कर रहे थे, शायद राधा रमन को मंजूर नही था, लेकिन आज फुलेरा दूज पर हम अपने राधा रमन को सुंदर वस्त्र धारण करवा और शृंगार करवा घर लेकर जा रहे हैं। घर ले जाकर राधा रमन की पूजा करेंगे।
कन्नू ने बताया कि एक साल पहले वृदांवन से परिवार सहित चार नंबर के लड्डू गोपाल लेकर आए थे, उसके बाद छह नंबर के लड्डू गोपाल लिए और उसके बाद श्री जी, राधा रमन और श्याम बाबा की प्रतिमा लेकर घर के मंदिर में विराजमान किया है।
विज्ञापन

रितु बताती हैं कि जब से लड्डू गोपाल और राधा रमन घर में आए हैं सब कुछ बदल गया, यहां तक कि उनके घर से अंडा, मीट और शराब बाहर हो गई। रितु के अनुसार, जनवरी में हुए कार हादसे में तीन कार बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गई थी, देखने वाले कहते थे कि इसमें बैठे लोग जीवित नहीं होंगे, लेकिन किसी को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed