फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Photographer died after being hit by a train

Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Photographer died after being hit by a train
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे ट्रैक पार करते समय सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से धोबी मोहल्ला निवासी फोटोग्राफर विनोद वर्मा (45) की मौत हो गई। विनोद अपने ग्राहक से मिलकर स्कूटर से घर लौट रहे थे। विनोद वर्मा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। विनोद ने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था और निधन के बाद उनका नेत्रदान भी किया गया। विनोद अपने परिवार में पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
मृतक विनोद वर्मा का कलंदरी गेट पर चाहत स्टूडियो है। वह हर रविवार को अटल पार्क में गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित करते थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह घर से क्लाइंट से मिलने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह अपना मोबाइल घर पर ही भूल गए थे। स्कूटर को उन्होंने स्टेशन के बाहर खड़ा किया और रेलवे ट्रैक पार करके क्लाइंट से मिलने गए। रात करीब 12 बजे वह लौट रहे थे। ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। घायल विनोद को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। परिजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed