{"_id":"634dc478e116ce47f41eb215","slug":"pg-first-phase-admission-process-completed-karnal-news-knl124802729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी की पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी की पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में पीजी में दाखिले का पहला चरण पूरा हो चुका है। इस चरण में कितनी सीटें भरी और कितनी खाली रहेंगी, इसकी स्थिति आज पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। साथ ही कॉलेजों की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को भी सूचना दी जाएगी। जिसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से 21 अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
सोमवार को पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया के अंतिम दिन शाम चार बजे तक विद्यार्थियों ने कॉलेजों में पहुंचकर फीस जमा कराई। ऐसे में मंगलवार को कॉलेज कमेटियों की ओर से रिक्त सीटों का विवरण तैयार किया जाएगा। जिसे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को भी भेजा जाएगा। ताकि दाखिले के संदर्भ में आगे का कार्य किया जा सके। जिले में सभी राजकीय और एडेड मिलाकर 11 कॉलेजों में पीजी की कुल 2130 सीटें हैं। जिन पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना है। नई शिक्षा नीति के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहली बार कॉलेजों में पीजी के दाखिले कर रहा है, ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से कट ऑफ जारी नहीं की गई। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की ओर से भरे गए विकल्प में से सीधे सीटें आवंटित की गई हैं। ब्यूरो
सीटें बची तो होगा तीसरा चरण
कॉलेजों में पीजी के दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से केवल दो ही चरण रखे गए हैं। यदि फिर भी सीटें रिक्त बचती हैं तो तीसरा चरण आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण 21 अक्तूबर को शुरू होगा। इसमें भी 26 अक्तूबर तक विद्यार्थी विकल्प चुनेंगे और 28 अक्तूबर को उन्हें सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद उन्हें 31 अक्तूबर तक फीस जमा कराने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है शेड्यूल
- दूसरा चरण
21 से 26 अक्तूबर तक ऑनलाइन विकल्प भरेंगे।
28 अक्तूबर को ऑनलाइन सीट आवंटित होंगी।
28 से 31 अक्तूबर तक दस्तावेज सत्यापित कराकर विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे।
01 नवंबर को ऑनलाइन सीटों की स्थिति अपडेट की जाएगी।
पीजी के दाखिलों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रक्रिया चलाई जा रही है। पहला चरण पूरा हो चुका है। खाली सीटों की स्थिति अपडेट करने के बाद दूसरा चरण शुरू होगा। - डॉ. सुरेंद्र नागिया, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज।