फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   petrol pump planning

पीसीआर और राइडर्स के घेरे में होंगे पेट्रोल पंप, बनेगा नया रूट मैप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
petrol pump planning
पेट्रोल पंपों की सुरक्षा और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने नई रणनीति बनायी है। इसके तहत अब नए सिरे से राइडर्स और पीसीआर का रूट चार्ट तैयार कर पेट्रोल पंपों को घेरे में लिया जाएगा। इसमें सभी पंप कवर हो सकेंगे। यह प्लान सभी पंप संचालकों को मुहैया कराया जाएगा। पेट्रोलिंग कर रहे पुुलिस कर्मचारियों के पास संबंधित पंप संचालकों का मोबाइल नंबर होगा और संचालक के पास संबंधित पुलिस राइडर्स का नंबर रहेगा। पेट्रोल पंप संचालकों ने सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस की भी मांग की है। कैंप आफिस में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को चार दिन में पकड़ने और चार दिन में ही तेल की राशि का भुगतान करने का आश्वासन देने के बाद पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल करने का निर्णय वापस ले लिया है। अब पहले की तरह सरकारी गाड़ियों को डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के साथ उनके कैंप आफिस में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पंपों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई, साथ ही लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को काबू करने की मांग की गई। इस दौरान एसपी ने बताया कि सीएम मनोहर लाल से उनकी भुगतान और लूट के मामले को लेकर बात हुई है। एसपी ने दावा किया कि आगामी चार दिन में लूट के सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, इसके लिए उनकी टीम पूरी तरह से अलर्ट है, जल्द ही उधार में लिए तेल के पूरे पैसे भी उन्हें मिल जाएंगे। बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के जिला प्रधान रामकुमार कल्याण, वरूण जैन, राजबीर चौहान अंकित गर्ग, हन्नी चौधरी, जसपाल मौंगा, सोनी, रूप नारायण चांदना, अंकित गर्ग व राहुल चांदना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एसपी से बात की।
विज्ञापन

संचालकों ने मांगे आर्म्स लाइसेंस
एसपी से मुलाकात में पेट्रोल पंप संचालकों ने आर्म लाइसेंस की भी मांग की। उनका कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से यह उनके लिए जरूरी है। संचालकों ने बताया कि पंप पर उनको कैश लेने और देने जाना पड़ता है, ऐसे में वारदात का खतरा रहता है। एसपी ने बताया कि इसके लिए मुख्यालय से विशेष अप्रूवल लेने के बाद लाइसेंस के मानकों को पूरा करने वाले पंप संचालकों को लाइसेंस भी जारी कर दिए जाएंगे। इसकी फाइल प्रोसेस में है, उसको जल्दी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट व मुंह ढककर चल रहे चालक टारगेट पर
एसपी ने बताया कि इन दिनों पुलिस ने वाहनों की चेकिंग बंद की हुई है। ऐसे वाहन पुलिस के टारगेट पर हैं, जो बिना नंबर प्लेट होंगे और चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर चला रहा होगा। चार दिनों से 50 से ज्यादा ऐसे वाहनों के चालान भी किए जा चुके हैं। इधर, पेट्रोल पंप संचालकों ने भी ऐसे वाहनों को तेल देना बंद कर दिया है।
ड्यूटी के साथ मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री करेगी पुलिस
इधर, सुरक्षा की डिमांड पर एसपी ने पंप संचालकों को बताया कि सभी राइडर और पीसीआर का एरिया फिक्स है। अब इसकी जानकारी पेट्रोल पंप संचालकों को हो, इसके लिए नया रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है, जो सभी पेट्रोल पंपों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, इसमें संबंधित एरिया पीसीआर व राइडर के इंचार्ज का भी नंबर होगा। ताकि वे चक्कर भी लगाएं और संपर्क भी कर सकें। पंप पर ड्यूटी के दौरान विजिट करने वाले पुलिसकर्मी को अपनी एंट्री मूवमेंट रजिस्टर में भी करनी होगी। नए रूट प्लान में कोशिश होगी कि सभी पंप इसमें कवर हो सकें।

इसलिए गुस्साए पेट्रोल पंप संचालक
हाल ही में जिले में दो पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात हो चुकी है, जबकि कैथल रोड पर एक पंप को आग लगाने की कोशिश की जा चुकी है। नमस्ते चौक स्थित रूप नारायण चानना के सक्षम पेट्रोल पंप और घरौंडा की पूर्व विधायक रेखा राणा के पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस बारे में 29 जुलाई को पेट्रोल पंप संचालकों ने बैठक कर निर्णय लिया कि वह सरकारी गाड़ियों को तेल नहीं देंगे। इसके साथ ही एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को उन्होंने कहा कि यदि दो अगस्त तक पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाशों को नहीं पकड़ा तो वे तीन अगस्त को एक दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। इसी को लेकर पंप संचालकों ने शुक्रवार को फिर से आगामी रणनीति को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed