{"_id":"664948aa20d55053c40f0e67","slug":"person-missing-suspicion-of-murder-karnal-news-c-18-knl1008-392247-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: व्यक्ति लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: व्यक्ति लापता, हत्या की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नगला फार्म का एक व्यक्ति लापता हो गया है। उसके परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नगला फार्म निवासी शन्नो देवी ने बताया कि उसका पति अमीर चंद 12 साल से आरोपी महिंद्र के पास काम करता है। आरोपी के पास 12 एकड़ भूमि है। पिछले करीब पांच साल से आरोपी ने उसके पति को उसके काम के रुपये नहीं दिए थे।
तीन मई को उसका पति आरोपी से रुपये मांगने गया तो उसके साथ मारपीट की। उसका बेटा छुड़वाने गया तो उसके साथ भी महिंद्र ने मारपीट कर धमकी दी कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार दूंगा। इसके बाद उसका पति व बेटा घर आ गए। अगले दिन उसका पति दोबारा आरोपी के पास रुपये मांगने गया था मगर वापस नहीं लौटा। उन्हें शक है कि महिंद्र ने उसके पति की हत्या कर दी है।