{"_id":"fb25206f958fe199fc6a6a0a24b763da","slug":"perceived-sworn-to-protect-wildlife","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य प्राणियों कोे बचाने की शपथ ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य प्राणियों कोे बचाने की शपथ ली
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री। नई अनाज मंडी में विश्व वन्य प्राणी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्य जीव संरक्षण प्रदेश बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य रामफल कमालपुर का आढ़ती एसोसिएशन की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने इंद्री क्षेत्र के युवा नेता को सम्मान देने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया और लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस दौरान विश्व वन्य लोगों ने वन्य प्राणियों को बचाने की शपथ भी ली।
वन्य प्राणी प्रदेश बोर्ड के सदस्य रामफल कमालपुर ने कहा कि वर्तमान में जंगल खत्म होते जा रहे हैं। जंगलों के कटने से जीव जंतुओं के जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। वन्य जीवों के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से राज्य के चिड़िया घरों व हिरण पार्कों में वन्य जीव गोद लेने की योजना शुरू की गई। वन्य जीवों को शोर शराबे से बचाने के लिए राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्य प्राणी विहारों के चारों तरफ संवेदनशील क्षेत्र घोषित करना प्रस्तावित किया गया है। पिपली, रोहतक व भिवानी चिड़ियाघरों व हिसार स्थित हिरण पार्क का आधुनिकीकरण किया है। हरियाणा में वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अनेक कदम उठाए गए है। राष्ट्रीय उद्यान, वन्य प्राणी विहार इत्यादि की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में पांच प्राणी विहार है जिनमें हजारों पशु-पक्षी संरक्षित हो रहे हैं। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला प्रधान सचिन बुढ़नपुर, विनय गोयल, नरेंद्र ठक्कर, सचिन बुढ़नपुर, सुमेर चंद, कर्मसिंह, बलविंद्र, सुबेसिंह, अमित नगला, कृष्ण पसरीचा, रोकी तथा हरपाल सिंह, रिषीपाल मौजूद रहे।