फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People will not let Congress come to power: Manohar

कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देगी जनता : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
People will not let Congress come to power: Manohar
- विजय संकल्प रैली में पूर्व सीएम बोले, कांग्रेस को खत्म करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे राहुल गांधी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे के पीएम और हरियाणा के पिता-पुत्र के सीएम बनने का ख्वाब ले रहे हैं। इनके इसी ख्वाब ने कांग्रेस को तबाह कर दिया है। देश की जनता कांग्रेस के इन लोगों को सत्ता में नहीं आने देगी। उन्होंने मंच से 25 मई कांग्रेस फिर गई का नारा दिया।


पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी खुद को महात्मा गांधी का अनुयायी बता रहे हैं लेकिन वह तो उनके पासिंग भी नहीं हैं। हां, वे महात्मा गांधी के एक सपने को जरूर पूरा कर रहे हैं, वह है कांग्रेस को खत्म करने का। भारत की आजादी के बाद 1947 में महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है इसे खत्म कर देना चाहिए। इस सपने को अब राहुल गांधी पूरा कर रहे हैं और वे इसे पूरा करके ही मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed